हरियाणा में मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन यह सामान्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
सूबे में सबसे अधिक तापमान सिरसा में 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 5-6 जून को प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 4 जून को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। हालांकि विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है।
तेज हवाएं चलने की चेतावनी
मौसम विभाग ने आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है। हालांकि1 जून से 4 जून के बीच भी कई जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम रहा। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम में बाहर न निकलने की सलाह दी है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal