हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की है। मुख्यमंत्री के समक्ष 16 समस्याएं रखी गई। 13 का मौके पर ही समाधान किया गया ह। 3 समस्याओं को पेंडिंग रखा गया है।
गलत रजिस्ट्री करने वाले पर कारवाई करने के आदेश के साथ पीड़ित को न्याय दिलाने के निर्देश दिए गए है। सड़कों की समस्या को लेकर भी रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए गए। तमाम विभागों के द्वारा सड़क निर्माण को लेकर भी रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए गए है।
सीएम ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा है। सीएम ने कहा कांग्रेस लोगो को बरगलाने का काम कर रही है। सरकारी तंत्र का कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान दुरुपयोग किया था। कांग्रेस को देश से नकारा गया है। सीएम ने कहा कांग्रेस भाषा की मर्यादा को तोड़ने का काम कर रही है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal