चिन्नास्वामी भगदड़ से सबक, बेंगलुरु पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन; IPL 2026 फाइनल में सेलिब्रेशन पर बैन

खिताबी मैच में गुजरात टाइटंस से होना है। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन फाइनल मैच से कुछ घंटे पहले बेंगलुरु पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि आरसीबी के जीतने पर पटाखे ना फोड़े, सड़कों पर भारी संख्या में इकट्ठा होकर सेलिब्रेशन न करें।

ये सब कुछ पिछले साल आईपीएल 2025 सीजन में आरसीबी के पहला आईपीएल खिताब जीतने के बाद की घटना के बाद फैसला लिया गया है। 4 जून 2025 को बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की जान चले गई थी।

IPL 2026 Final: बेंगलुरु पुलिस ने एडवाइजरी जारी की
दरअसल, बेंगुलरु पुलिस का मानना है कि अगर RCB खिताब जीतती है तो शहर के कई इलाकों में भारी भीड़ जुट सकती है, जिससे ट्रैफिक, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है। इसी वजह से अधिकारियों ने पहले से ही सख्त दिशा-निर्देश लागू कर दिए हैं।

क्या रोक लगाई गई?
पुलिस ने साफ कहा है कि मैच खत्म होते ही सड़कों पर जश्न मनाने के लिए भीड़ इकट्ठा न की जाए। इसके अलावा कई लोकप्रिय सेलिब्रेशन तरीकों पर भी रोक लगा दी गई है। इसके अलावा जिन पर रोक लगाई है, वह चीजें है-

  • सड़क किनारे या सार्वजनिक जगहों पर भीड़ जुटाना
  • बिना अनुमति बड़े LED स्क्रीन लगाना
  • मॉल, पब या अन्य प्रतिष्ठानों के बाहर सार्वजनिक लाइव स्क्रीनिंग
  • पटाखे और अन्य खतरनाक सामग्री का इस्तेमाल
  • बाइक रैली, स्टंटबाजी और ओवरस्पीडिंग
  • सड़क जाम करना या ट्रैफिक बाधित करना
  • सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना
  • झगड़ा, हंगामा या अभद्र व्यवहार

सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर
इस बार सिर्फ सड़कें ही नहीं, सोशल मीडिया भी पुलिस की निगरानी में रहेगा। फैंस को चेतावनी दी गई है कि किसी भी तरह की अफवाह, भड़काऊ पोस्ट, नफरत फैलाने वाली सामग्री या विरोधी टीम के समर्थकों का मजाक उड़ाने वाली पोस्ट साझा न करें। पुलिस का कहना है कि ऐसे पोस्ट ऑनलाइन विवाद को ऑफलाइन टकराव में बदल सकते हैं।

RCB vs GT Final: दोनों टीमों का स्क्वॉड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, रोमारिया शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल

गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत (विकेटकीपर), अरशद खानस अशोक शर्मा, जोस बटलर (विकेटकीपर), कॉनर एस्टरहुइजन, गुरनूर बराड़. जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, राशिद खान, साई किशोर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, निशांत सिंधु, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, ल्यूक वुड और जयंत यादव

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com