हरियाणा: हरियाणा में पिछले दो दिन से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के तापमान में 4.7°C की गिरावट भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में तूफान और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल और यमुनानगर में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं पंचकूला, अंबाला, हिसार, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और रोहतक में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
जून में फिर बढ़ेगी गर्मी
सूबे में बारिश के बाद जून में फिर तापमान बढ़ेगा। पूरे जून महीने में हीटवेव चल सकती है और तापमान 47 डिग्री या इससे भी ऊपर जा सकता है। हरियाणा में सिरसा और रोहतक में तापमान 46 डिग्री या इससे ज्यादा दर्ज हो चुका है। जून के तीसरे सप्ताह से राज्य में प्री-मानसून की गतिविधियां तेज होने लगेंगी, जिससे हीटवेव पर लगाम लगेगी। इस बार मानसून एक सप्ताह लेट हरियाणा में दस्तक दे सकता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal