UN से भिड़ा इजरायल… गुटेरेस से तोड़े सभी आधिकारिक संबंध

इजरायल ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस के साथ सभी आधिकारिक संपर्क समाप्त करने की घोषणा की है। इजरायल ने यह कदम युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के आरोपों को लेकर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की एक सूची में उसका नाम शामिल किए जाने पर नाराजगी जताते हुए उठाया है।

एपी के अनुसार, यूएन में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने गुरुवार को एक्स पर जारी वीडियो संदेश में कहा, “हम महासचिव के साथ काम खत्म कर चुके हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि यूएन ने इजरायल के खिलाफ पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया है।

डैनन ने क्या कहा?

डैनन ने कहा कि इजरायल को युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा से जुड़े आरोपों के आधार पर ब्लैकलिस्ट किया जाना बेहद अपमानजनक और अस्वीकार्य है। उनका कहना था कि यूएन इजरायल की सुरक्षा चुनौतियों और हमास के हमलों की वास्तविकता को नजरअंदाज कर रहा है।यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब गाजा युद्ध को लेकर इजरायल और यूएन के बीच पहले से ही तनाव बना हुआ है।

गाजा में मानवीय संकट, नागरिकों की मौत और राहत सहायता में बाधाओं को लेकर यूएन लगातार चिंता जताता रहा है, जबकि इजरायल संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों पर पक्षपात के आरोप लगाता रहा है।संयुक्त राष्ट्र महासचिव कार्यालय की ओर से फिलहाल इजरायल की इस घोषणा पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

हालांकि कूटनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि इस कदम से संयुक्त राष्ट्र और इजरायल के संबंधों में तनाव और बढ़ सकता है।दक्षिणी लेबनान के छह कस्बों को खाली करने का आदेशरायटर के अनुसार, इजरायली सैन्य कार्रवाई में लेबनान की राजधानी बेरूत में 14 लोगों की मौत हो गई।

इजरायली सेना (आईडीएफ) ने दक्षिणी लेबनान के छह कस्बों और गांवों के निवासियों को तत्काल क्षेत्र खाली करने का आदेश दिया है। सेना ने दावा किया कि हिजबुल्ला द्वारा युद्धविराम समझौते के उल्लंघन के कारण उसे कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

इजरायली सेना ने क्या कहा?

इजरायली सेना के प्रवक्ता ने एक्स पर जारी चेतावनी में हब्बूश, कफ्र किला, सहमार, ऐन काना, नबातियेह अल-तहता और कफ्र रेमान के लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा। प्रवक्ता ने संकेत दिया कि इन इलाकों में जल्द सैन्य हमले किए जा सकते हैं। हिजबुल्ला ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन लेबनान सरकार का कहना है कि इजरायल लगातार युद्धविराम का उल्लंघन कर रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com