पेट्रोल डीजल के बाद सीएनजी की कीमतों में भी चौथी बार बढ़त्तरी देखने को मिल रही है। आज, 26 मई से CNG की दरें 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दी गई हैं।
15 मई के बाद यह चौथी बढ़ोतरी है। इस ताजा बदलाव के बाद, राष्ट्रीय राजधानी में CNG की कीमत अब 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
11 दिनों में 6 रुपये बढ़े दाम
पिछली तीन बढ़ोतरी इस प्रकार थीं- 15 मई को 2 रुपये, 18 मई को 1 रुपया, और 23 मई को 1 रुपया और आज यानी 26 मई को 2 रुपये कुल मिलाकर, पिछले 11 दिनों में कीमतों में 6 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
दिल्ली एनसीआर में सबसे ज्यादा असर
CNG की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सबसे अधिक दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिल सकता है। क्योंकि, दिल्ली-NCR में ऑटो, टैक्सी, स्कूल वैन और प्राइवेट कारों में CNG का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। ऑटो रिक्शा चालकों की मानें तो सीएनजी की कीमतों में बार-बार हो रही बढ़ोत्तरी से उनकी रोजाना की कमाई प्रभावित हो रही है। ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि से परिवहन लागत और घरेलू बजट पर दबाव बढ़ने की आशंका है
युद्ध की वजह से दामों में हो रही वृद्धि
गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण ईंधन की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल रही है। क्योंकि, होर्मुज में ईरान द्वारा लगाए प्रतिबंध के कारण जहाजों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। बीते सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में चौथी बार इजाफा हुआ, वहीं इसके ठीक एक दिन बाद आज सीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal