IPL 2026 प्लेऑफ की रेस जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने PBKS को किया ट्रोल

पंजाब किंग्स का आईपीएल 2026 में आक्रामक सोशल मीडिया पोस्ट उल्टा पड़ गया है। वानखेड़े स्टेडियम में एमआई को बड़े अंतर से हराकर आरआर ने आईपीएल 2026 के आखिरी प्लेऑफ का टिकट पक्का कर लिया है। राजस्थान की इस जीत के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। जीत के बाद राजस्थान ने पीबीकेएस को एक्स पर ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ा है।

पंजाब किंग्स का अपना एग्रेसिव पोस्ट पड़ा उल्टा

दरअसल, आईपीएल 2026 में 29 अप्रैल को पंजाब किंग्स को हराने के बाद आरआर ने सबसे पहले सलमान खान का फेमस डायलॉग “जिंटा टीम जीत गई क्या” का इस्तेमाल किया था। इस पर राजस्थान ने डोनोवन फरेरा का एक वीडियो शेयर किया था और कैप्शन लिखा था कि “रुको, रुको, सॉरी भाई आज नहीं”।

कुछ दिन बाद जब आरआर को डीसी ने हराया, तो पंजाब ने उस मैच में न खेलते हुए राजस्थान का मजाक उड़ाया। इस तरह पूरे सीजन दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच सोशल मीडिया पर ये मीम्स और तंज का दौर चलता रहा। अंत में राजस्थान रॉयल्स ने एमआई को हराकर मैदान और सोशल मीडिया दोनों जगह बाजी मार ली।

एमआई को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब के “सॉरी भाई आज नहीं” वाले ट्वीट का जवाब देते हुए राजस्थान ने अर्जुन कपूर का फेमस मीम पोस्ट किया। इस मीम में अर्जुन कपूर बाहर बंद गेट पर खड़े हैं और बाकी लोग पार्टी में अंदर जा रहे हैं, जिसमें एक एक्ट्रेस पर RR का टैक्स्ट लिखा हुआ है। इसे प्लेऑफ की रेस में पंजाब के आखिरी मौके पर बाहर होने और आरआर के बाजी मारने से जोड़ा जा रहा है, जिसके कैप्शन में आरआर ने लिखा है पंगा ना लो। 

पंजाब की रणनीति पर उठ रहे सवाल

एक और विवाद तब हुआ जब ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच के बाद पंजाब ने एक डांस का वीडियो पोस्ट किया था। उसमें उन्होंने दिखाया कि जैसे उन्होंने अजिंक्य रहाणे की टीम को 1 प्वाइंट दान किया है। उस समय पंजाब की टीम लगातार मैच जीत रही थी और प्लेऑफ लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन मजेदार बात ये रही कि वही 1 शेयर अंक बाद में पंजाब को भारी पड़ गया। पंजाब का सफर 15 अंक पर खत्म हुआ, जो राजस्थान के 16 अंक से बस 1 कम था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com