जर्मनी में रहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) अक्सर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपने एक्स अकाउंट पर बयानबाजी करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कुछ ऐसा लिखा, जिसके बाद अभिनेत्री और पॉलिटिशियन गुल पनाग (Gul Panag) अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर सकीं और उन्होंने ध्रुव राठी को खरी खोटी सुना दी।
गुल पनाग ने ध्रुव राठी को पढ़ाया लोकतंत्र का पाठ
दरअसल, ध्रुव राठी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि, “पीएम मोदी जहां भी जाए, वहां अपमानित होना डिजर्व करते हैं।” उनके इस पोस्ट पर पलटवार करते हुए अभिनेत्री गुल पनाग ने लिखा,
“यह सही नहीं है। आप किसी प्राइम मिनिस्टर को नापसंद कर सकते हैं, सरकार से असहमत हो सकते हैं, विरोध कर सकते हैं डिबेट कर सकते हैं और किसी और को वोट दे सकते हैं, यह लोकतंत्र है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री, उनके पद और कार्यालय का और जो भारत को रिप्रेजेंट कर रहे हैं, उनका विदेशी धरती पर मजाक उड़ाना, मेरे हिसाब से बिल्कुल भी सही नहीं है। यह उन्हें, भारत को और अल्टीमेटली हम सबको छोटा दिखाता है।”
ध्रुव राठी ने पीएम मोदी को लेकर क्या बयान दिया था
अक्सर पीएम मोदी को लेकर उल्टी-सीधी बयानबाजी करने वाले ध्रुव राठी ने उन्हें ‘अपमानित’ करने वाले बयान के साथ लिखा था, “वह जब से प्रधानमंत्री बने हैं, उन्होंने 12 सालों में एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है। वह लीडर के रूप में पारदर्शिता रखने और जिम्मेदारियां उठाने में विफल रहे हैं। मैं सभी विदेशी जर्नलिस्ट को यह कहना चाहता हूं कि वह जहां भी पीएम मोदी को देखें उनसे वैसे ही सवाल करें जैसे हेले लेंग ने किए हैं। उन्हें शर्मिंदा करो, ताकि वह लोगों के सामने अपनी जिम्मेदारी लेने पर मजबूर हो जाए। ऐसा करके, आप भारत की तरक्की के लिए एक बहुत बड़ी सेवा करेंगे।” ध्रुव राठी के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें भारत के पीएम के बारे में उल्टी बातें करने के लिए काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal