दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट: आज कई रास्ते रहेंगे बंद, इन मार्गों पर आने से बचें

राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस समिट और भारत-अफ्रीका फोरम समिट की फुल ड्रेस रिहर्सल 20 मई को आयोजित की जा रही है। इससे नई दिल्ली के आसपास यातायात प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक एसपी मार्ग और मथुरा रोड पर न जाने की सलाह दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित मार्गों को गूगल मैप और मैप माई इंडिया पर पर देखा जा सकेगा।

इन बातों को रखें ध्यान
– दोनों शिखर सम्मेलन 28 मई से 1 जून 2026 तक
– दोनों प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आयोजित होंगे।
– कल फुल ड्रेस रिहर्सल सुबह 11 से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी।
– रिंग रोड और वंदे मातरम मार्ग का इस्तेमाल करें। दोनों पर यातायात दोनों दिशाओं में चलता रहेगा।
– उत्तर-दक्षिण राजघाट और सराय काले खां के रास्ते रिंग रोड का इस्तेमाल करें।
– पश्चिम-दक्षिण धौला कुआं, मोती बाग और भीकाजी कामा प्लेस के रास्ते रिंग रोड का इस्तेमाल करें।
– पूर्व-दक्षिण में सराय काले खां और बारापूला/आश्रम चौक कॉरिडोर के रास्ते रिंग रोड का इस्तेमाल करें।
– हवाई अड्डे के लिए धौला कुआं से एनएच-8/ गुरुग्राम रोड खुला रहेगा।

नई दिल्ली में यहां से प्रवेश करें
एसपी मार्ग और मथुरा रोड प्रभावित या बंद रहने पर रिंग रोड और वंदेमातरम मार्ग के माध्यम से आ-जा सकते हैं। डब्ल्यू -पॉइंट (तिलक मार्ग) कनॉट प्लेस की ओर जाने के लिए सिकंदरा रोड या डीडीयू मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। राजीव चौक आउटर सर्कल और कनॉट प्लेस तक पहुंच बनी रहेगी। संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग या बाराखंबा रोड होकर जा सकते हैं। आरएमएल अस्पताल गोलचक्कर चिकित्सा सहायता के लिए शेख अब्दुल रहमान मार्ग होकर जा सकते हैं। अस्पताल जाने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। कोर्ट जाने वाले तिलक मार्ग सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और पटियाला हाउसकोर्ट के लिए खुला है।

भारत मंडपम ऐसे पहुंचें
भैरो मंदिर पर पार्किंग-रिंग रोड से भैरो मंदिर तक जाएं और अपनी कार वहीं पार्क करें। केवल गेट नंबर 4 या 10 से प्रवेश करें। कैब पिक-अप और ड्रॉप तथा डीटीसी बस स्टॉप गेट नंबर 4 और 10 के पास उपलब्ध हैं। कैब एग्रीगेटर पार्टनर्स ओला, उबर, रैपिडो और भारत टैक्सी गेट नंबर 4 और 10 तक संचालित होंगी। पार्क-एंड-राइड शटल आईटीपीओ गेट नंबर 4 और 10 से नजदीकी मेट्रो स्टेशनों और बस स्टॉप तक कनेक्टिविटी मिलेगी। मेट्रो को प्राथमिकता दें सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से आएं और जाएं यह आयोजन स्थल तक पहुंचने का सबसे तेज तरीका है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com