चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बुधवार को घोषणा की कि उनके ऑलराउंडर जेमी ओवरटन दाहिनी जांघ की चोट का आकलन कराने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग छोड़कर ब्रिटेन लौट रहे हैं। ओवरटन ने आईपीएल 2026 में पांच बार की चैंपियन सीएसके के लिए अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 10 मैचों में 14 विकेट लेने के साथ 136 रन भी बनाए हैं।
Jamie Overton चोटिल होकर लौटे इंग्लैंड
दरअसल, सीएसके (CSK) ने इंटरनेट मीडिया पर कहा कि ओवरटन (Jamie Overton Injury) को दाहिनी जांघ में चोट लगी है और आगे की जांच तथा उपचार के लिए वह ब्रिटेन लौट रहे हैं।
32 वर्षीय इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर की चोट उन खिलाड़ियों की लंबी सूची में नया नाम है, जो या तो बीच सीजन में बाहर हो गए हैं या फिर टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सके हैं।
वहीं, बुधवार को ही सीएसके ने चोटिल महाराष्ट्र के ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष की जगह कर्नाटक के आलराउंडर मैकनील नोरोंहा को टीम में शामिल करने की घोषणा की थी।
कौन करेगा रिप्लेस?
जेमी ओवरटन के बाहर होने के बाद सीएसके की टीम के पास समान स्तर का ऑलराउंडर विकल्प नहीं है। ऐसे में टीम विदेशी संयोजन बदल सकती है और तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को मौका मिल सकता है। फिलहाल सीएसके की टीम 11 मैचों में 12 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। टीम अब भी प्लेऑफ की रेस में मजबूत स्थिति में है, लेकिन लगातार चोटें आगे मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। जेमी ओवरटन का चोटिल होकर घर लौटना टीम की मुश्किलें बढ़ा सकता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal