हरियाणा के इन 6 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, पारा पहुंचा 40 पार

हरियाणा के मौसम में लगाता उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार सुबह पंचकूला, यमुनानगर और करनाल में बारिश हुई जबकि देर शाम जींज में बूंदाबादी से मौसम में बदलाव देखने को मिला है।  

मौसम विज्ञान केंद्र ने पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात व पलवल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जतायी गई है। वहीं अगले दो दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद 15 मई से लू चलने की संभावना है, जिससे गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

दिन के समय तेज धूप निकलने और लू चलने के कारण तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिली है। सिरसा का तापमान मंगलवार को 44.4 डिग्री तक पहुंच गया। इसी प्रकार हिसार का तापमान भी 42.4 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं में 42.2 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 41.1 डिग्री सेल्सियस,  जबकि चरखी दादरी में 41.7 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में 40.0 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में खराब मौसम की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से खान-पान का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com