पूरी रात AC चलाने से पहले जान लें Sleep Mode का फायदा

गर्मियों का मौसम आ गया है और अब ऐसे में एयर कंडीशनर यानी AC हर घर की जरूरत बन गया है। रात में ठंडी हवा में आराम से सोने के लिए आज काफी लोग AC को पूरी रात इस्तेमाल करते हैं लेकिन लगातार कई घंटों तक AC ऑन रखना बिजली का बिल बढ़ा सकता है। कभी कभी तो AC रूम को जरूरत से ज्यादा ठंडा भी कर देता है। ऐसी कंडीशन में AC का Sleep Mode फीचर आपकी काफी मदद कर सकता है। चलिए पहले जानते हैं कि क्या है AC का Sleep मोड…

क्या है AC का Sleep Mode?
आजकल कई मॉडर्न ACs में Sleep Mode और सेविन मोड जैसे खास फीचर्स देखने को मिलते हैं। अलग-अलग ब्रांड और मॉडल में इसका काम करने का तरीका थोड़ा अलग हो सकता है लेकिन कुछ ACs में ये फीचर टाइमर की तरह भी काम करता है। इसमें ये मोड तय समय के बाद AC को अपने आप ऑफ कर देता है।

जबकि एडवांस ACs में Sleep Mode धीरे-धीरे कूलिंग को कम कर देता है। ऐसे में जब ये फीचर ऑन होता है, तो AC टाइम के साथ टेंपरेचर को थोड़ा-थोड़ा बढ़ा देता है, जिससे रात में रूम जरूरत से ज्यादा ठंडा नहीं होता और नींद भी अच्छी आती है।

आज के कुछ एडवांस ACs में तो Sleep Mode फैन स्पीड भी स्लो कर देते हैं। इससे नॉइस कम होती है और शांत माहौल में बेहतर नींद आती है। कुछ मॉडल्स में Sleep Mode को टाइमर के साथ भी यूज किया जा सकता है, ताकि AC रात में अपने आप एक वक्त के बाद बंद हो जाए।

बिजली की खपत पर क्या असर?
AC का ये Sleep Mode कूलिंग को स्मार्ट तरीके से कंट्रोल करता है। जहां रेगुलर मोड AC को पूरी रात एक ही टेंपरेचर पर बनाए रखता है, जबकि स्लीप मोड धीरे-धीरे कूलिंग कम कर देता है। इससे रूम के टेंपरेचर का बैलेंस बना रहता है और जरूरत से ज्यादा ठंड भी महसूस नहीं होती। ये मोड बिजली की खपत भी कम करता है, जिससे बिजली का बिल कम आने की संभावना रहती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com