79वें कान में दिखाई जाएगी ‘लकड़बग्घा 2’

‘लकड़बग्घा 2’ एक एक्शन फिल्म है, जो जानवरों की रक्षा की कहानी कहती है। इसे 79वें कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा, ताकि दुनिया भर के देशों में इसे रिलीज किया जा सके।

अभिनेता और निर्देशक अंशुमन झा की फिल्म ‘लकड़बग्घा 2 द मंकी बिजनेस’ इस साल 79वें कान फिल्म फेस्टिवल के मार्चे दु फिल्म (Marche du Film) में स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए तैयार है। फिल्म ‘लकड़बग्घा 2’ साल के आखिर में रिलीज से पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होने की तैयारी कर रही है।

कान 2026 में दिखाई जाएगी ‘लकड़बग्घा 2’
‘लकड़बग्घा 2 द मंकी बिजनेस’ को 79वें कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा। ‘लकड़बग्घा 2’ भारत और इंडोनेशिया के बीच पहला आधिकारिक सह-निर्माण (को-प्रोडक्शन) है। इस फिल्म का निर्देशन अंशुमन झा ने किया है। फिल्म में सनी पैंग, डैन चुपोंग (Ong-Bak), आदिल हुसैन, सारा-जेन डायस और अंशुमन झा ने भी अभिनय किया है।

स्टटगार्ट फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी ‘लकड़बग्घा’
जर्मनी की कंपनी Webfilmland Productions की जेनिफर पेंगल ने बताया कि उन्होंने 2023 में स्टटगार्ट फिल्म फेस्टिवल में पहली फिल्म ‘लकड़बग्घा’ देखी थी, जहां उसे ‘Vision Award’ मिला था। तब से वे इस सीरीज पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘दुनिया में जानवरों के लिए लड़ने वाले हीरो की कमी है। भारत ने भी अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई मार्शल आर्ट्स स्टार नहीं दिया है। यह फिल्म इन दोनों कमियों को पूरा करती है।’

जेनिफर ने की अंशुमन की तारीफ
जेनिफर ने अंशुमन झा की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी एक्टिंग में ब्रूस ली जैसी ताकत, सच्चाई और जोश है। यह फिल्म सिर्फ एक्शन नहीं, बल्कि जानवरों की आवाज बनती है। इसमें काफी अच्छा एक्शन दिखाया गया है।

क्या है फिल्म में खास?
अंशुमन झा ने बताया, ‘पहली फिल्म कुत्तों के प्यार पर आधारित थी। दूसरी फिल्म ‘द मंकी बिजनेस’ इसे बढ़ाकर सभी जानवरों तक ले जाती है। जानवर इसलिए खत्म हो रहे हैं क्योंकि इंसानियत खत्म हो रही है। हम एक्शन को सिर्फ मार-पीट तक नहीं रखना चाहते, बल्कि इसमें गहराई और मकसद भी देना चाहते हैं।’

कब रिलीज होगी ‘लकड़बग्घा 2’
अंशुमन झा की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘लकड़बग्घा 2 द मंकी बिजनेस’ (Lakadbaggha 2 The Monkey Business) दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म, जो 2023 की फिल्म का सीक्वल है, दिवाली 2026 पर नितेश तिवारी की ‘रामायण भाग 1’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com