सीएम योगी बोले- वित्तमंत्री के जिले में किसका चयन हुआ उन्हें भी पता नहीं, अब योग्यता से मिल रहीं नौकरियां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में हर पेपर लीक होता था और जो बचा रहता था वो चाचा-भतीजे पूरा कर देते थे। अब अभ्यर्थियों को योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले हर पेपर लीक हो जाता था लेकिन अब इसकी पुख्ता व्यवस्था की गई है। उन्होंने वित्त मंत्री की ओर इशारा करते हुए कहा कि शाहजहांपुर से कई कैंडिडेट चयनित हुए हैं। वित्त मंत्री वहीं के हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि किसका चयन हो रहा है।

पहले पेपर लीक होता था तो जो बचा रहता था वह चाचा भतीजे पूरा कर देते थे। मुख्यमंत्री योगी सोमवार को लोकभवन में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सहकारी समितियां एवं पंचायत लेखा परीक्षा विभाग के लिए नव चयनित लेखा परीक्षकों एवं स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग के लिए नव चयनित लेखा परीक्षकों को नियुक्ति पत्र कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पहले भर्ती में कई जगह से भर्ती बोर्ड को सूची भेजी जाती थी। वहीं, भर्ती बोर्ड का अध्यक्ष सूची के अनुपात में अपनी अलग से सूची बना लेता था जिसका नतीजा था कि कुछ बचता ही नहीं था। यह व्यवस्था खत्म हुई है और मेधावियों को सम्मान मिल रहा है उन्हें नौकरी मिल रही है। अब हर जाति संप्रदाय के लोग चयनित होकर के आए हैं। हमारे गोरखपुर का भी एक सरदार ऑडिटर बना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ की मुस्लिम बेटी का चयन हुआ है। यह सबूत है कि कहीं किसी भी तरह का भेदभाव नहीं हुआ है। इसके लिए बोर्ड को बधाई। जो भी युवा योग्य होगा उसे नौकरी मिलेगी और अयोग्य लोगों की दाल नहीं गलेगी।

नियुक्ति पत्र पाने वालों में बड़ी संख्या में बेटियां
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नियुक्ति पत्र पाने वालों में बड़ी संख्या में बेटियां है। यह साबित करता है कि बेटियां किसी से पीछे नहीं हैं और उन्हें हर हाल में अधिकार देना पड़ेगा। कोई कितना भी विरोध कर ले लेकिन बेटियों को कोई पीछे नहीं कर सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com