बिहार के इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट जारी

बिहार के कई जिलों में आज भी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने समस्तीपुर, सारण और वैशाली जिलों के कुछ हिस्सों में अगले 2 से 3 घंटों के भीतर भीषण आंधी-तूफान, वज्रपात और बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने इस स्थिति को गंभीर मानते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, वैशाली जिले के सभी 16 प्रखंड, समस्तीपुर के 6 प्रखंड और सारण के 7 प्रखंड में आज 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

इधर, मौसम विभाग में बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, मधेपुरा, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया में एक दो स्थानों पर बारिश और वज्रपात के आसार हैं। वहीं पटना, मगध प्रमंडल में बारिश के आसार नहीं जताए गए हैं। लेकिन, पटना समेत कई जिलों में सुबह से ही हवा चल रही है। धूप और छांव का खेल जारी है।

मौसम विभाग ने लोगों को क्या सलाह दी?
खराब मौसम के दौरान घरों में ही रहें।
पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।
खुले मैदान या खेत में जाने से बचें।
किसान फिलहाल खेतों में काम न करें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com