हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, अगले 4 दिनों तक बारिश और ओलों का पूर्वानुमान

मई में हरियाणा समेत देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी से राहत रहेगी। मौसम विभाग (आईएमडी) के मासिक पूर्वानुमान के अनुसार, अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य या इससे नीचे रहेगा। दक्षिण, उत्तर-पूर्व व उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में पारा अधिक रहेगा।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है। हिमालय की तराई, पूर्वी तटवर्ती राज्यों, गुजरात व महाराष्ट्र में लू के दिन सामान्य से अधिक रह सकते ज्यादातर इलाकों में प्री मानसून की वर्षा औसत (61.4 मिमी) के 110% से ज्यादा हो सकती है। पूर्वी, पूर्वोत्तर व पूर्व-मध्य इलाकों में सामान्य से कम वर्षा की आशंका है। आईएमडी के चंडीगढ़ सेंटर के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार, हरियाणा में नई में बारिश सामान्य से ज्यादा हो सकती है। लू का प्रकोप ज्यादा नहीं रहेगा। रात का पारा सामान्य से कम रह सकता है। उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और उत्तर-पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। यानी रातें ठंडी होंगी।

 हरियाणा में 3 से 6 मई तक बारिश की संभावना
हरियाणा में पिछले 24 घंटे में औसतन 0.7 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे दिन का पारा सभी जगह 40 डिग्री से नीचे आ गया। यह महेंद्रगढ़ में सर्वाधिक 39 और करनाल में सबसे कम 33 डिग्री रहा। अब पश्चिमी विक्षोभ के कारण 3 से 6 मई तक फिर आंधी-बारिश के आसार हैं। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com