रोहताश खिलेरी ने बताया माउंट एवरेस्ट पर 24 घंटे रुकने में जान जाने तक का खतरा है। यहां न्यूनतम तापमान 60 से 70 डिग्री माइनस में चला जाता है। अभी तक माउंट एवरेस्ट पर 21 घंटे रुकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है जो नेपाल के बाबुश्री शेरपा के नाम है।
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर 24 घंटे बिताने का लक्ष्य लेकर हिसार के गांव मलापुर निवासी रोहताश खिलेरी घर से निकल चुके हैं। रोहताश ने बैग पैक कर घर से निकलते समय अपनी मां के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। इस पल को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी शेयर किया है।
रोहताश ने वीडियो अपलोड किया है और कुछ पक्तियां भी लिखी हैं। बैग पैक कर लिया है। मां का आशीर्वाद ले लिया है और निकल पड़ा हूं अपनी जिंदगी के सबसे बड़े अभियान पर। माउंट एवरेस्ट के डेथ जोन में 24 घंटे रहकर तिरंगा फहराने का सपना हकीकत में बदलने जा रहा है। मेरे इस पागलपन में मेरे साथ बने रहना। रोहताश ने 16 मई 2018 में माउंट एवरेस्ट को फतह किया था और तभी ठान लिया था कि चोटी पर 24 घंटे बिताने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करना है।
माउंट एलब्रुस पर 24 घंटे रुककर बना चुके वर्ल्ड रिकॉर्ड
इससे पहले रोहताश ने जनवरी 2026 में ही यूरोप महाद्वीप की (5,642 मीटर) सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर 24 घंटे रुकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। ऐसा करने वाले वे विश्व के पहले व्यक्ति बन गए थे। रोहताश ने चोटी फतह करने के बाद एक वीडियो साझा बताया था कि माइनस 43 डिग्री तापमान और 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार में उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की। रोहताश ने गुरु जम्भेश्वर भगवान की फोटो चोटी पर रखकर पर्यावरण सरंक्षण और बिश्नोई समाज को एकता के सूत्र में बंधे रहने का संदेश भी दिया था।
वर्तमान में एवरेस्ट पर 21 घंटे रुकने का रिकॉर्ड
रोहताश खिलेरी ने बताया माउंट एवरेस्ट पर 24 घंटे रुकने में जान जाने तक का खतरा है। यहां न्यूनतम तापमान 60 से 70 डिग्री माइनस में चला जाता है। अभी तक माउंट एवरेस्ट पर 21 घंटे रुकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है जो नेपाल के बाबुश्री शेरपा के नाम है। इन्होंने इसे करीब 22 साल पहले 1999 में बनाया था। रोहताश अगर 24 घंटे रुकते हैं तो ऐसा करने वाले दुनिया के पहले इंसान होंगे।
रोहताश खिलेरी की उपलब्धियां
माउंट एवरेस्ट फतह 16 मई 2018
माउंट किलिमंजारो फतह 23 जुलाई 2018
माउंट एलब्रुस 4 सितंबर 2018
माउंट एलब्रुस 1 फरवरी 2020
माउंट फ्रेंडशिप 9 अक्टूबर 2020
माउंट मून 1 नवंबर 2020
माउंट किलिमंजारो पर 23 मार्च 2021 को 24 घंटे रुकने का रिकॉर्ड
एलब्रुस को समर और विंटर में फतेह करने वाले पहले भारतीय
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal