करोड़ों की मालकिन हैं Ramayan की ‘शूर्पणखा’, फिल्में छोड़ राजनीति में कमाया नाम

दूरदर्शन पर करीब 4 दशक पहले कल्ट माइथोलॉजिकल शो रामायण को टेलीकास्ट किया गया था। इस धारावाहिक ने अपनी शानदार कहानी के दम पर सबका दिल जीता। खासतौर पर इसकी कास्ट की चर्चा आज भी की जाती है।

इस आधार पर हम आपको रामानंद सागर की रामायण में शूर्पणखा का किरदार अदा करने वाली अभिनेत्री रेणु धारीवाल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मौजूदा समय में करोड़ों की संपत्ति की मालिक हैं और लग्जरी लाइफ जी रही हैं। आइए रेणु के बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

रेणु धारीवाल की लग्जरी लाइफ
टीवी सीरियल रामायण से लोकप्रियता हासिल करने वालीं रेणु धारावील आज के समय में राजनीति में एक्टिव हैं। एक्टिंग से नाता तोड़कर उन्होंने पॉलिटिक्स में अपना करियर बनाया है। इतना ही नहीं वह अपने पति के साथ रियल स्टेट बिजनेस में भी एक्टिव हैं और करोड़ों का कारोबार संभाल रही हैं।

वह मुंबई में कांग्रेस पार्टी की राजनेत्री हैं और वह प्रदेश महिला उपाध्यक्ष भी रही हैं। इसके अलावा वह गरीब बच्चों के लिए कई एनजीओ भी चलाती हैं। इस तरह से मौजूदा समय में टीवी की रामायण की शूर्पणखा एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमेन और सोशल वर्कर के तौर पर अपनी पहचान बनाए हुए हैं।

कैसे मिला रामायण के लिए ब्रेक
बात उस दौर की जब रामानंद सागर 1985 में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट रामायण टीवी सीरियल की मेकिंग पर काम कर रहे थे। उन्होंने इस धारावाहिक की कास्ट के लिए काफी संघर्ष किया। शो के बाकी किरदारों के लिए तो उनको कलाकार मिल गए थे, लेकिन शूर्पणखा की भूमिका पर पेंच हंसा हुआ था। उन्होंने कई एक्ट्रेसेज के ऑडिशन लिए, लेकिन बात नहीं बनी।

जब रेणु धारीवाल इस किरदार के लिए ऑडिशन देने आईं तो उनकी हंसी देखकर रामानंद सागर ने उन्हें तुरंत रामायण की शूर्पणखा के तौर पर कास्ट कर लिया। शो में अपनी शानदार अदाकारी से रेणु ने सबका दिल जीत लिया और आज भी उन्हें इस कैरेक्टर के लिए याद किया जाता है।

अब कहां रहती हैं रेणु
जैसा कि आपको बताया कि अभिनेत्री रेणु धारीवाल मुंबई में अपने परिवार के साथ रहती हैं और वहीं सियासी क्षेत्र में कार्यरत हैं। सालों बाद अब उनका लुक पूरी तरह से बदल गया है। जिसका अंदाजा ऊपर दी गईं तस्वीरों को देखकर आसानी से लगा सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com