पिछले सीजन में आई बाढ़ और हालिया बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से हुए नुकसान के मुआवजे तथा गेहूं की धीमी खरीद को लेकर आज़ाद किसान मोर्चा (पंजाब) ने राज्य और केंद्र सरकार को सख्त चेतावनी दी है।
सड़कों पर उतरेंगे किसान
मोर्चा ने ऐलान किया है कि यदि 30 अप्रैल तक किसानों को उनका बनता मुआवजा नहीं दिया गया और गेहूं की खरीद तुरंत सुचारू रूप से शुरू नहीं की गई, तो 1 मई से पंजाब के सभी नेशनल हाईवे और टोल प्लाजों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा।
इसके तहत किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ सड़कों पर उतरेंगे। यह जानकारी मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं सुख गिल (मोगा), नछत्तर सिंह, जसबीर सिंह आहलूवालिया और परमजीत सिंह जब्बोवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal