सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी ने निर्देशक आदित्य धर और सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की जमकर आलोचना की। ध्रुव ने उनकी इस मूवी को प्रोपेगेंडा तक बता दिया था, जिसको लेकर काफी बवाल मचा था।
अब इस मामले को लेकर रणवीर सिंह और उनके ससुर प्रकाश पादुकोण ने इशारों ही इशारों में ध्रुव राठी को करारा जवाब दे दिया है। पीक डिटेलिंग के दम पर इन दोनों ने एक टीवी एड के जरिए ध्रुव पर निशाना साधा है और पलटवार किया है। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में जानते हैं-
रणवीर और प्रकाश के निशाने पर ध्रुव राठी
सोमवार को रणवीर सिंह का एक टीवी एड प्रसारित हुआ है, जिसमें वह अपने ससुर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश के साथ नजर आ रहे हैं। ये पहला मौका है, जब ये दोनों ससुर दामाद एक साथ स्क्रीन पर नजर आए। यूपीआई ऐप वाले इस एड में नोटिस करने वाली बात बैकग्राउंड में मौजूद रणवीर सिंह का भवंदर वाला पोस्टर है।
इस वजह से ध्रुव राठी को रोस्ट किया जा रहा है। क्योंकि जब ध्रुव ने धुरंधर द रिवेंज का रिव्यू किया था तो उन्होंने इस मूवी को भवंदर का टाइलट दिया है। अब रणवीर और प्रकाश के एड में इस मामले को यूजर्स ने फौरन कैच किया है और इसे ध्रुव राठी की ट्रोलिंग से लिंक कर दिया है, जिसको लेकर यूजर्स की तरफ से तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
हालांकि, रणवीर सिंह और उनके ससुर प्रकाश पादुकोण ने सीधे पर ध्रुव राठी को कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन इस एड से ये साफ पता लग रहा है कि इन दोनों को भी ध्रुव राठी की बातें बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थीं।
धुरंधर द रिवेंज ने रचा इतिहास
बेशक ध्रुव राठी जैसे कई लोगों ने सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज को प्रोपेगेंडा बताकर उसकी आलोचना की, लेकिन कमाई के मामले में इस मूवी ने इतिहास रचा है और अब ये मूवी हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म बन गई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। जबकि, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1700 करोड़ से ज्यादा का हुआ है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal