रेडमी जल्द ही अपना एक और पावरफुल 5G फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। पिछले हफ्ते Redmi K90 Max के आने का हिंट देने के बाद अब कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि ये डिवाइस अगले हफ्ते 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च होगा।
साथ ही कंपनी ने ये भी कन्फर्म किया है कि इस डिवाइस को Redmi K90 और K90 Pro Max के बीच रखा जाएगा। K सीरीज के ये दो फोन पहले ही चीन में उपलब्ध हैं। चलिए अब जानते हैं कि नए वाले K90 Max में क्या क्या खास हो सकता है।
Redmi K90 Max के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ये कन्फर्म हो गया है कि Redmi K90 Max में 6.83-इंच का डिस्प्ले मिलने वाला है। साथ ही डिवाइस में 165Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने वाला है। डिवाइस में 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिलेगी।
डिवाइस हाई फ्रेम रेट गेमिंग को भी सपोर्ट करेगा, जिसमें 40 से ज्यादा गेम 165fps तक की स्पीड से रन करेंगी। साथ ही गेम के अंदर के ज्यादा डार्क माहौल के लिए खास ऑप्टिमाइजेशन भी होंगे।
इन-बिल्ट फैन-बेस्ड कूलिंग सिस्टम
यह ब्रांड का पहला ऐसा डिवाइस होगा जिसमें इन-बिल्ट फैन-बेस्ड कूलिंग सिस्टम मिलेगा। फोन में 18.1mm का वर्टिकल एयर इनटेक फैन डिजाइन इस्तेमाल किया गया है, जो 0.42CFM तक का एयरफ्लो ऑफर करेगा।
गेमिंग परफ़ॉर्मेंस अलग ग्राफिक्स चिप भी
फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिलने वाला है, जो एक एडवांस्ड 3nm प्रोसेस पर बना होगा। बेहतर गेमिंग परफ़ॉर्मेंस के लिए फोन में एक अलग से ग्राफिक्स चिप भी मिलेगा। डिवाइस में 8000mAh या 8,500mAh की बड़ी बैटरी भी होगी।
साथ ही फोन में 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। इसके अलावा, इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, कस्टम ट्यूनिंग वाले सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर और मेटल फ्रेम के साथ एक शानदार इंडस्ट्रियल डिजाइन भी मिल सकता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal