श्रीराम जन्मभूमि समेत परिसर के सभी मंदिरों में दर्शन शुरू

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर समेत राम जन्मभूमि परिसर के सभी मंदिरों, मंडपों और उपासना स्थलों में सोमवार से दर्शन प्रारंभ हो गए। अब श्रद्धालु निर्धारित पास व्यवस्था के माध्यम से परिसर के विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे।

ट्रस्ट की ओर से तय संख्या के अनुसार, श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे और सुरक्षा मानकों का पालन हो सके। इसके लिए श्रद्धालुओं को पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत पास उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

परिसर में दर्शन शुरू होने से रामभक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालु मुख्य श्रीराम लला के दर्शन के साथ-साथ परिसर में बने अन्य मंदिरों और मंडपों में भी पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा। वहीं परिषद के उप मंदिरों में दर्शन शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह है।

महाराष्ट्र से आई श्रद्धालुओं के डालने परिसर के उप मंदिरों में दर्शन किया। कहा कि परिसर भव्य और दिव्य है। पूरे परिसर का दर्शन कर यहा महसूस होता है कि यह राम मंदिर ही नहीं बल्कि राष्ट्र मंदिर है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com