Redmi का 6,300mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन कल होगा लॉन्च

Xiaomi कल भारत में अपना एक और नया फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Redmi A7 Pro 5G के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कुछ वक्त पहले इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म की थी। डिवाइस कल यानी 13 अप्रैल को 12 बजे लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन की एक माइक्रोसाइट लाइव कर दी है।

माइक्रोसाइट पर डिवाइस का डिजाइन और कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है। इस हैंडसेट में एक बड़ी बैटरी, सॉफ्टवेयर अपग्रेड और AI इंटीग्रेशन देखने को मिलने वाला है। बता दें कि Redmi A7 Pro 4G भारत में लॉन्च से पहले 1 अप्रैल को ही दुनिया भर में लॉन्च हो गया था। अब कल कंपनी इसे भारत में पेश करने वाली है…

Redmi A7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

ग्लोबल वेरिएंट से डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स का पता चल जाता है। फोन में 6.9-इंच का डिस्प्ले होने वाला है। परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर 5G प्रोसेसर मिलने वाला है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि यह डिवाइस Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलेगा।

साथ ही माइक्रोसाइट से पता चलता है कि इसमें कई AI फीचर्स भी मिलेंगे। डिवाइस Google का ‘Circle to Search’ और एक इन-बिल्ट Gemini वॉयस असिस्टेंट भी ऑफर करने वाला है। डिजाइन की बात करें तो, Redmi A7 Pro 5G में एक फ्लैट फ्रेम और एक बुलेट के शेप का रियर कैमरा मॉड्यूल मिलने वाला है।

Redmi A7 Pro के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए रेडमी के इस डिवाइस में 32-मेगापिक्सल का डुअल AI रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। साथ ही डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 6,300mAh की बड़ी बैटरी भी मिल सकती है। सामने की तरफ, डिवाइस में एक वॉटरड्रॉप नॉच मिल सकती है जिसमें फ्रंट कैमरा होगा। कहा जा रहा है कि ये एक सस्ता फोन होने वाला है जो कम कीमत में कई शानदार फीचर्स ऑफर करेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com