1 महीने की हुई Randeep Hooda की लाडली, रखा बेटी का क्यूट नाम

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और उनकी पत्नी लिन लैशराम (Lin Laishram) पिछले महीने एक बेटी के माता-पिता बने थे। अब उन्होंने अपनी बेटी का नाम रिवील किया है।

49 साल के रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन ने पिछले महीने 10 मार्च को अपने घर में एक नन्ही परी का स्वागत किया था। एक्टर ने एक प्यारी तस्वीर के जरिए बेबी के जन्म की खुशखबरी दी थी।

रणदीप हुड्डा ने शेयर कीं बेटी की तस्वीरें
अब एक महीने के बाद रणदीप हुड्डा ने खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए अपनी बेटी का नाम रिवील किया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि लिन अपनी लाडली को बाहों में लेकर उन पर प्यार लुटा रही हैं। मम्मा की गोद में नन्ही परी भी सो रही हैं।

क्यूट है रणदीप की बेटी का नाम
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रणदीप हुड्डा ने बताया कि उनकी बेटी का नाम न्योमिका हुड्डा (Nyomica Hooda) रखा है। उन्होंने लिखा, “हमारी दुनिया का नया सेंटर। न्योमिका हुड्डा- दिव्य कृपा, आजादी और आसमान की तरह असीम।”

सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस रणदीप और लिन की बेटी का नाम पसंद कर रहे हैं। कमेंट बॉक्स में लोग लाडली पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

लिन से मणिपुर स्टाइल में की थी शादी
रणदीप हुड्डा ने साल 2023 में लिन लैशराम से शादी की थी। उन्होंने मणिपुर स्टाइल में शादी रचाई थी। 40 साल की लिन भी अभिनेत्री हैं जो मैरी कॉम, जाने जां, रंगून जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

रणदीप हुड्डा की अपकमिंग फिल्में
आखिरी बार रणदीप हुड्डा को सनी देओल की हिट फिल्म जाट में खलनायक की भूमिका में देखा गया था। जल्द ही वह दो फिल्मों में नजर आएंगे। उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में मैचबॉक्स: द मूवी, ऑपरेशन खुकरी, ईथा, लाल रंग 2: खून चुस्वा शामिल हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com