किचन में मौजूद 5 सफेद चीजें हैं दिल की दुश्मन

दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले आजकल तेजी से बढ़ने लगे हैं। बुढ़ापे में होने वाली यह बीमारी अब युवाओं को भी अपना शिकार बना रही है। ऐसे में जरूरी है कि सेहतमंद रहने के लिए अपने दिल का खास ख्याल रखा जाए। 

इसी मकसद से हाल में दिल्ली के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आलोक चोपड़ा के अनुसार ने हार्ट को हेल्दी बनाने के लिए अपने पोस्ट के जरिए एक जरूरी जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया कैसे कुछ आदतें अपनाने से दिल की सेहत को दुरुस्त किया जा सकता है। 

किचन में मौजूद अनहेल्दी फूड
डॉक्टर ने अपने पोस्ट को शेयर करते हुए बताया कि हमारे किचन में कुछ ऐसी सफेद चीजें हैं, जो असल में सेहत के लिए हानिकारक हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, “आपके शरीर को साफ, पौष्टिक खाने की जरूरत है, क्योंकि आप जो खाते हैं वही आप बन जाते हैं।” इसके साथ ही उन्होंने जिन फूड्स को छोड़ने की सलाह दी, वह निम्न हैं-

सफेद चीनी
सफेद चीनी सुक्रोज से बनी होती है और यह खाली कैलोरी का सबसे कॉमन सोर्स है। डॉक्टर ने बताया कि यह लगभग हर रसोई में पाई जाती है, लेकिन असल में यह हमारे स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह से फायदेमंद नहीं है। इससे इंसुलिन लेवल बढ़ता है और आंतों के असंतुलन को बढ़ाता है। ये हैं हेल्दी ऑप्शन-

गुड़
कच्चा शहद
खजूर
नारियल की चीनी

सफेद आटा (मैदा)
डॉक्टर ने बताया कि रिफाइंड सफेद आटा या मैदा कई व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, इसमें साबुत गेहूं के रेशे की कमी होती है और इसमें कोई पोषण मूल्य नहीं होता है। मैदा शरीर में चीनी की तरह असर करती है।

सफेद नमक
हमारे रसोई में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सफेद चीज में नमक टॉप पर है। दुनिया भर में यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यह सेहत के लिहाज से अच्छा विकल्प नहीं है।

डॉक्टर बताते हैं कि सफेद नमक से खनिज निकाल दिए जाते हैं और इसमें ऐसे केमिकल मिलाए जाते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। हालांकि, इसे पूरी तरह से डाइट में बाहर करना भी हानिकारक हो सकता है। इसलिए इसके सीमित मात्रा में ही खाएं।

सेंधा नमक
हिमालयी गुलाबी नमक
प्राकृतिक रूप से धूप में सुखाया हुआ समुद्री नमक

सफेद रिफाइंड तेल
सफेद रिफाइंड तेल केमिकली निकाले जाते हैं और इन्हें खाने से शरीर में बहुत ज्यादा सूजन पैदा होती है। ऐसे में डॉक्टर ने सेहत को दुरुस्त बनाने के लिए इसे तुरंत डाइट में बाहर करने की सलाह दी।

कोल्ड प्रेस्ड सरसों का तेल
मूंगफली का तेल
नारियल का तेल
घी
एक्स्ट्रा वर्जिन ऑविल ऑयल

पॉलिश किया हुआ सफेद चावल
अक्सर आंखों की लुभाने वाली चकाचौंध धोखा हो सकती है और सफेद पॉलिश किए चावल इसी कैटेगरी में आते हैं। डॉ. चोपड़ा ने बताया कि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी हाई और पोषण मूल्य बेहद कम होता है। इसकी जगह कुछ दूसरे हेल्दी ऑप्शन ट्राई कर सकते हैं।

हाथ से कूटा हुआ चावल
भूरा चावल
लाल चावल
काला चावल
बाजरा

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com