बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के बाद धुरंधर 2 का ओटीटी पर होगा धमाका

बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) को सिनेमाघरों में देखने के बाद अब दर्शक इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर की सफलता के चार महीने बाद धुरंधर 2 रिलीज हुई। 19 मार्च को बड़े पर्दे पर आई इस स्पाई थ्रिलर ने कमाई से नया इतिहास रच दिया है। बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

किस ओटीटी पर होगी धुरंधर 2 की स्ट्रीमिंग?
धुरंधर (Dhurandhar On OTT) पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी, लेकिन धुरंधर 2 नेटफ्लिक्स पर नहीं आ रही है। जी हां, आदित्य धर ने अपनी फिल्म के ओटीटी राइट्स जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) को बेचे हैं यानी कि यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी, लेकिन कब यह जानने के लिए फैंस बेताब हैं।

कब ओटीटी पर आएगी धुरंधर 2?
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, जियो हॉटस्टार ने फिल्म के राइट्स हासिल कर लिए हैं और वे इस फिल्म को IPL 2026 के बाद ओटीटी पर उतारने की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए फिल्म की ओटीटी रिलीज में थोड़ी देरी हो सकती है। अनुमान है कि फिल्म मई के आखिरी हफ्ते या फिर जून के पहले हफ्ते तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकती है। फिलहाल, मेकर्स या ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बात करें धुरंधर 2 की कमाई की तो यह इस वक्त सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। इसने दुनियाभर में 1660 करोड़ के ऊपर कारोबार कर लिया है, जबकि भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1200 करोड़ के ऊपर है। यह पहली भारतीय फिल्म है जिसने कम समय में 1000 करोड़ का नेट कलेक्शन का रिकॉर्ड बनाया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com