कप्तान Axar Patel का फूटा गुस्सा; किसके सिर फोड़ा 1 रन की हार का ठीकरा

आईपीएल 2026 का 14वां मैच रोमांच से भरपूर रहा। गुजरात टाइटंस ने इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया और इस सीजन में अपनी पहली जीत हासिल की। मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था, जहां गुजरात की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए।

इसके जवाब में दिल्ली की टीम ने भी लगातार गिरते हुए विकेट के बीच केएल राहुल की दमदार बैटिंग से गुजरात को कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिरी गेंद पर वो 2 रन नहीं बना सकी। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच में मिली हार के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल काफी निराश नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है उनकी टीम समझदारी से खेल सकती थी। 

कप्तान Axar Patel ने किसके सिर फोड़ा हार का ठीकरा?

गुजरात टाइटंस के हाथों मिली 1 रन की हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, 

जाहिर है, हम जिस तरह से खेल रहे हैं, मुझे लगता है कि दोनों ही टीमों ने बेहतरीन क्रिकेट खेला। इस तरह के करीबी मुकाबलों में आप किसी भी एक चीज पर उंगली नहीं उठा सकते। जैसा कि मैंने पहले भी कहा, जब रन-चेज इतना करीब हो, तो विश्लेषण करने के लिए बहुत कुछ होता है। लेकिन मुझे लगता है कि रन-चेज के दौरान हम और भी दिमाग से खेल सकते थे। जिस अहम मोड़ पर हमारे विकेट गिरे, अगर वैसा नहीं होता तो हम इस लक्ष्य को और पहले हासिल कर सकते थे।

-अक्षर पटेल

इसके अलावा अक्षर ने केएल राहुल पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने वाकई बहुत शानदार पारी खेली। पावरप्ले के बाद उन्होंने जिस तरह से लय को बरकरार रखा, वह काबिले तारीफ था। जब दूसरे छोर से विकेट गिर रहे थे, तब भी उन्होंने रन-रेट को नीचे नहीं आने दिया। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की। हम अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि हम अगले मैच में जीत के साथ अंत करेंगे।

आखिरी ओवर में दिल्ली को चाहिए थे 13 रन

211 रन के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली की टीम को केएल राहुल (92) ने 17 ओवर में 6 विकेट पर 166 रन के स्कोर पर पहुंचा दिया था। दिल्ली को जीत के लिए 18 गेंद में 45 रन की दरकार थी। पहले रिटायर्ड हर्ट होकर लौटने वाले डेविड मिलर एक बार फिर क्रीज पर थे।

कगिसो रबादा ने 18वें ओवर में 9 रन दिए और फिर दिल्ली की टीम को 12 गेंद में 32 रन बनाने थे। 19वां ओवर मोहम्मद सिराज डालने आए, जिनकी शुरुआती दो गेंद पर मिलर ने दो छक्के जड़े और 23 रन कूटकर दिल्ली की टीम के पाले में मैच को ला दिया था। आखिरी ओवर में अब डीसी को 13 रन चाहिए थे। विप्रज निगम ने प्रसिद्ध की पहली गेंद पर चौका लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर वो आउट हो गए। कुलदीप ने मिलर को स्ट्राइक दी और मिलर ने चौथी गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन उनकी एक गलती ने दिल्ली से मैच छीन लिया।

पांचवीं गेंद पर मिलर ने एक शॉट खेला, कुलदीप दौड़ लेकिन उन्होंने रन लेने से मना कर दिया। अगर वो एक रन ले लेते तो कम से कम दिल्ली मैच टाई करा लेती। हालांकि, ऐसा मिलर ने नहीं किया। आखिरी गेंद पर मिलर

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com