घर पर आसानी से बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी फ्रेंच टोस्ट

सुबह के नाश्ते का समय दिन की शुरुआत का सबसे खास पल होता है। अगर नाश्ता हेल्दी और टेस्टी दोनों हो, तो पूरे दिन की एनर्जी दोगुनी हो जाती है। ऐसी ही एक रेसिपी है फ्रेंच टोस्ट, जो दुनिया भर में ब्रेकफास्ट की फेवरिट डिश मानी जाती है।

यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है, क्योंकि इसका स्वाद मीठा भी बनाया जा सकता है और नमकीन भी।खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा समय और इंग्रीडिएंट्स की जरूरत नहीं पड़ती। आइए जानते हैं फ्रेंच टोस्ट को एक मीठा और दूसरा नमकीन तरीकों से बनाने की आसान रेसिपी के बारे में

मीठा फ्रेंच टोस्ट

सामग्री
ब्रेड स्लाइस- 4
अंडे- 2
दूध- ½ कप
चीनी- 2 बड़े चम्मच
दालचीनी पाउडर- ½ छोटा चम्मच
मक्खन- 1 बड़ा चम्मच
शहद/मेपल सिरप- सर्व करने के लिए

बनाने की विधि
एक बाउल में अंडे, दूध, चीनी और दालचीनी पाउडर डालकर अच्छे से फेंट लें। अब ब्रेड स्लाइस को इसमें डुबोएं, जिससे दोनों तरफ से अच्छे से कोट हो जाए। अब एक नॉन-स्टिक पैन को गर्म करें और उसमें मक्खन डालें। गर्म होने पर ब्रेड स्लाइस को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें।प्लेट में निकालकर ऊपर से शहद या मेपल सिरप डालें और चाहें तो कटे हुए फलों से गार्निश करें। यह मीठा फ्रेंच टोस्ट बच्चों को बहुत पसंद आता है और चाय या कॉफी के साथ बेहद लाजवाब लगता है।

नमकीन फ्रेंच टोस्ट

सामग्री
ब्रेड स्लाइस- 4
अंडे- 2
दूध- ½ कप
प्याज- 1 छोटा, बारीक कटा
हरी मिर्च- 1, बारीक कटी
धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच
नमक- स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर- ½ छोटा चम्मच
तेल/घी- सेंकने के लिए

बनाने की विधि
सबसे पहले एक बाउल में अंडे, दूध, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर फेंट लें।अब इसमें प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ती मिलाएं। इसके बाद ब्रेड स्लाइस को इसमें डुबोकर अच्छे से कोट करें।तवे पर हल्का तेल या घी डालकर स्लाइस को दोनों तरफ से क्रिस्पी और सुनहरा भूरा होने तक सेंक लें।हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें। नमकीन फ्रेंच टोस्ट झटपट तैयार हो जाता है और मसालेदार स्वाद के कारण यह नाश्ते में हल्का-फुल्का स्नैक भी बन जाता है।

खास टिप्स
अगर आप हेल्दी ऑप्शन चाहते हैं तो ब्राउन ब्रेड या मल्टीग्रेन ब्रेड का इस्तेमाल करें।
बच्चों के लिए मीठे फ्रेंच टोस्ट पर चॉकलेट सिरप या फ्रूट जैम भी डाल सकते हैं।
नमकीन फ्रेंच टोस्ट में चाहें तो कद्दूकस की हुई गाजर या शिमला मिर्च भी मिला सकते हैं, इससे स्वाद और पौष्टिकता दोनों बढ़ेगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com