रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) एक तरफ जहां बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है, वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण की इस फिल्म को लेकर ‘चुप्पी’ लोगों को काफी खल रही थी। ‘धुरंधर 2’ की सफलता पर रणवीर सिंह को इंटरनेट पर सपोर्ट न करने के लिए दीपिका को काफी ट्रोल भी किया गया था।
अब दीपिका पादुकोण ने ‘धुरंधर 2’ को लेकर सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट न करने पर एक ऐसा रिएक्शन दिया है, जिसे देखकर खुद-ब-खुद ट्रोल्स की बोलती बंद हो गई है।
दीपिका पादुकोण ने रील पर किया रिएक्ट
दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही एक रील पर रिएक्ट करते हुए अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस रील के इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा था, “दीपिका पादुकोण ने 500 करोड़ के बजट वाली फिल्म को अभी-अभी ‘साइलेंट ट्रीटमेंट’ दिया है। एक तरफ जहां ‘धुरंधर 2’ ग्लोबल रिकॉर्ड बना रही है, तो वहीं दीपिका पादुकोण ने प्रीमियर में ना जाकर अपने ससुराल वालों के साथ कॉन्सर्ट में जाना ज्यादा जरूरी समझा। कोई पोस्ट नहीं, कोई तारीफ नहीं, सिर्फ चुप्पी। क्या वह डायरेक्टर के खिलाफ बयान दे रही हैं या फिर इंटरनेट के ड्रामे से बच रही हैं?”
दीपिका पादुकोण
इस रील पर फैंस कोई रिएक्शन देते, उससे पहले ही दीपिका पादुकोण ने कमेंट सेक्शन में जाकर लिखा, “मैंने यह फिल्म आप सभी से बहुत पहले ही देख ली थी… अब आप मुझे बताइए, किसका मजाक बन रहा है?” इस पोस्ट के साथ दीपिका पादुकोण ने ‘विंक’ और एक मजाकिया इमोजी भी पोस्ट किया।
फैंस बोले- ‘उन्हें पति की लाइमलाइट नहीं छीननी थी’
दीपिका पादुकोण के इस मजेदार कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी उनके सपोर्ट में उतर आए। एक यूजर ने लिखा, “शायद उन्हें प्रीमियर में जाकर अपने पति की लाइमलाइट नहीं छीननी थी, जो हम सब जानते हैं कि उनके जाने से होता ही होता।” दूसरे यूजर ने लिखा, “जिस समय ‘धुरंधर 2’ हिट हो रही थी और रणवीर सफलता को एन्जॉय कर रहे थे, उस समय वह उनके बच्चे का घर पर अकेले ध्यान रख रही थीं।”
एक अन्य यूजर ने दीपिका पादुकोण को डिफेंड करते हुए लिखा, “उनके और रणवीर के रिश्ते को किसी पब्लिक वैलिडेशन की जरूरत नहीं है।” एक अन्य फैन ने लिखा, “सपोर्ट का मतलब यह नहीं है कि हर चीज सोशल मीडिया पर दिखाकर ही करनी हो।”
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal