Dhurandhar 2 के बाद बॉक्स ऑफिस पर होगा Sunny Deol का धमाका

बॉर्डर 2 के बाद सनी देओल (Sunny Deol) फिर से बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार से छा जाने की तैयारी में हैं। धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की बॉक्स ऑफिस पर हलचल के बीच सनी ने अपनी एंटीसिपेटेड फिल्म पर काम शुरू कर दिया है।

68 साल के सनी देओल के पास फिल्मों की कमी नहीं है। गदर 2, जाट और बॉर्डर 2 की ताबड़तोड़ सफलता के साथ ही अभिनेता के पास आगामी फिल्मों की एक लंबी लिस्ट है।

अपकमिंग फिल्म के लिए सनी देओल ने कसी कमर
अपनी अपकमिंग फिल्मों में से एक पर सनी देओल (Sunny Deol Upcoming Film) पर काम शुरू कर दिया है। सनी देओल पिछले कुछ समय से अपनी हाई ओक्टेन एक्शन ड्रामा एंटनी (Antony) की शूटिंग में व्यस्त हैं। पहले मुंबई में शूट हुआ और अब फिल्म की शूटिंग गोवा में हो रही है जिसके लिए सनी देओल रवाना भी हो चुके हैं।

फाइट सीन शूट करेंगे सनी
मिड-डे के मुताबिक, एंटनी की शूटिंग गोवा में करीब एक महीने तक होने वाली है। गोवा में डायरेक्टर बालाजी गणेश के निर्देशन में बन रही एंटनी का फाइट सीन शूट होना है। फिल्म में समुद्र के किनारे एक फाइट सीन भी शामिल है। फिल्म का ज्यादातर फाइट सीन सनी देओल ही करने वाले हैं।

क्या है एंटनी फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी एक पुलिसवाले की है जो गोवा में एक क्राइम सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने की कोशिश कर रहा है। फिल्म में पुलिस की भूमिका सनी देओल निभा रहे हैं, जबकि खलनायक की भूमिका में विजय वर्मा (Vijay Varma) नजर आएंगे। फिल्म में साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका भी अहम भूमिका में हैं।

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म
एंटनी के अलावा सनी देओल मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण में हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म दो पार्ट में बन रही है जिसका पहला पार्ट इसी साल दीवाली पर रिलीज होगा। इसके अलावा सनी देओल के पास लाहौर 1947 और इक्का जैसी फिल्में भी हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com