‘ट्रंप से नहीं हो पा रहा, खुद ही समाप्त करो युद्ध’: ईरान के पूर्व विदेश मंत्री ने दी सलाह

 मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। ईरान बनाम अमेरिका-इजरायल कोई भी देश सीजफायर के लिए तैयार नहीं है। अमेरिका-इजरायल ईरान पर तो ईरान इजरायल समेत खाड़ी देशों को लगातार निशाना बना रहा है।

इस बीच ईरान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने ईरानी शासन को सलाह ही है कि ट्रंप से न हो पा रहा है तो आप खुद ही जंग रोक लो और ट्रंप को उन्हीं की भाषा में जवाब दे दो। मोहम्मद जवाद ने कहा कि ईरान को खुद को विजेता घोषित कर लड़ाई रोक देनी चाहिए, ताकि आगे के टकराव को रोका जा सके।

क्या बोले ईरान के पूर्व विदेश मंत्री?

दरअसल, अमेरिका स्थित फॉरेन अफेयर्स में छपी एक लेख के अनुसार, ईरान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ मिडिल ईस्ट में जारी लड़ाई को लेकर कहा कि यह रणनीति न केवल मौजूदा संघर्ष को खत्म कर सकती है, बल्कि क्षेत्र में स्थिरता लाने में भी मददगार हो सकती है।

खुद को विजेता घोषित करे ईरान

जावेद जरीफ ने ईरानी शासन से अपील की है कि ईरान को खुद को विजेता घोषित करते हुए डील कर लेना चाहिए और खुद अपनी ओर से सीजफायर का एलान कर देना चाहिए। ईरान का यह फैसला ट्रंप के खिलाफ मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है।

जावेद जरीफ ने एक्स पर लिखा, “एक ईरानी के तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की लापरवाह आक्रामकता और भद्दी अपमानजनक बातों से बेहद नाराज हैं, लेकिन साथ ही अपनी सेना और अपने जुझारू लोगों पर गर्व भी करता हूं। मैं ‘फॉरेन अफेयर्स’ में इस शांति-योजना को प्रकाशित करने को लेकर दुविधा में हूं। फिर भी, मुझे पूरा यकीन है कि युद्ध का अंत ऐसी शर्तों पर ही होना चाहिए जो ईरान के राष्ट्रीय हितों के अनुरूप हों।”

अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान युद्ध का 35वां दिन

गौरतलब है कि ईरान के पूर्व विदेश मंत्री जावेद जरीफ कई सालों तक ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और दूसरे देशों के साथ बातचीत में ईरान का प्रमुख चेहरा रहे थे। आज ईरान बनाम अमेरिका-इजरायल जंग के 35 दिन हो चुके हैं, इसके बावजूद हमले रूकने के नाम नहीं ले रहे हैं। सीजफायर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के अनेक दावे फेल हो रहे हैं।

इस बीच जावेद जरीफ ने ईरानी शासन से खुद को विजेता घोषित कर लड़ाई रोकने की सलाह दी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com