अमेरिका के बिलोक्सी शहर के पास शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया, जहां रेल क्रॉसिंग पर कैनेडियन पैसिफिक कंसास सिटी की एक मालगाड़ी और वैन के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में वैन चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
घटना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना बिलोक्सी से लगभग 72 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में विगिंस शहर के पास ग्रामीण मिसिसिपी में एक रेल क्रॉसिंग पर हुई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में वैन का ड्राइवर और एक ही परिवार की महिला व उसकी दो बेटियां शामिल हैं।
मृतकों की पहचान
इस दुर्घटना में में 26 वर्षीय वैन चाल, 45 वर्षीय क्रिस्टीना कार्वर, कार्वर की दो बेटियां, 22 वर्षीय एमली चैम्ब्ली और 20 वर्षीय साराबेथ चैम्ब्ल और वर्षीय डेमार्कस पर्किन्स की मौत हो गई। हादसे में वैन सवार केवल एक 23 वर्षीय महिला जीवित बची है, जिसे गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ट्रेन सवार किसी को चोट नहीं
रेलवे ने एक बयान में कहा कि यह दुर्घटना तब हुई जब कैनेडियन पैसिफिक कंसास सिटी की एक मालगाड़ी रेल क्रॉसिंग पर एक वाहन से टकरा गई। वहीं, इस दुर्घटना में ट्रेन में सवार किसी को भी चोट नहीं आई।
रेलवे कंपनी ने कहा, “इस त्रासदी के पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं।” स्टोन काउंटी शेरिफ कार्यालय दुर्घटना की जांच कर रहा है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal