धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी माला पहनने से व्यक्ति को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आने वाली समस्याओं से मुक्ति मिलती है, लेकिन माला पहनने वाले व्यक्ति को कड़े नियम का पालन करना चाहिए। इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि किन लोगों को तुलसी की माला नहीं पहननी चाहिए।
किन लोगों को नहीं पहननी चाहिए तुलसी माला?
जो लोग मांस-मदिरा का सेवन करते हैं। उन्हें तुलसी माला नहीं पहननी चाहिए। इस तरह की गलती को करने से अशुभ फल की प्राप्ति होती है।
इसके अलावा किसी भी प्रकार का नशा करने वाले व्यक्ति को तुलसी माला नहीं पहननी चाहिए।
जो व्यक्ति स्वच्छता का पालन नहीं कर पाता है। उसे तुलसी माला नहीं पहननी चाहिए। स्वच्छता के नियम का पालन न करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
झूठ बोलना, जुआ खेलना, दूसरों को धोखा देना वाले व्यक्ति को तुलसी माला पहनने से बचना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है।
तुलसी माला धारण करने से मिलते हैं ये लाभ (Tulsi Mala Benefits)
धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी माला पहनने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
जीवन खुशियों से भरा रहता है।
सभी संकट दूर होते हैं।
सकारात्मक विचारों में वृद्धि होती है।
नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।
मानसिक शांति प्राप्त होती है।
आर्थिक तंगी दूर होती है।
किस दिन पहनें तुलसी माला?
अगर आप तुलसी माला पहनने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए शुभ दिन जरूर देखें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माला को पहनने के लिए सोमवार, बुधवार और गुरुवार का दिन शामिल है। बता दें, रविवार और अमावस्या के दिन तुलसी माला को पहनने से बचाना चाहिए।
तुलसी माला पहनने से पहले से गंगाजल या कच्चे दूध से शुद्ध करें। इसका बाद माला को भगवान विष्णु के चरणों में रख दें। इस दौरान ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जप करें। इसके बाद माला धारण करें।
इन बातों का रखें ध्यान
माला पहनने वाले व्यक्ति को झूठ नहीं बोलना चाहिए। चोरी करने और दूसरों को धोखा जैसे कामों को नहीं करना चाहिए।
किसी से वाद-विवाद नहीं करना चाहिए।
किसी के बारे में गलत न सोचें।
सात्विक जीवन जीना चाहिए।
व्यक्ति को शारीरिक शुद्धता जरूर बनाए रखनी चाहिए।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal