हरियाणा: सीएम नायब सैनी का बड़ा तोहफा…

मुख्यमंत्री रविवार को गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव काकरौला में आयोजित विकसित बादशाहपुर महारैली एवं मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के आवास आबंटन समारोह में बतौर मुख्यतिथि संबोधित पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 2709 लाभार्थियों को उनके आवास की चाबियां सौंपी। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जो क्षेत्र कभी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसते थे आज वही विकास की नई मिसाल बन चुके हैं। यह बदलाव इस बात का प्रमाण है कि सरकार ने केवल वायदे नहीं किए, बल्कि उन्हें पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर उतार कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में सरकार ने राजनीति को सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं बल्कि जनसेवा का सशक्त साधन माना है। बादशाहपुर हलके के विकास को गति देने के लिए बीते साढ़े 11 वर्षों में कुल 81 सी.एम. अनाऊंसमैंट की गईं जिनमें से 60 पूरी हो चुकी हैं और 8 पर कार्य प्रगति पर है। 

उन्होंने बताया कि इस अवधि में बादशाहपुर क्षेत्र में 15, 166 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाएं लागू की गई। वहीं उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि कृषि प्रधान प्रदेश हरियाणा वर्ष 2047 तक औद्योगिक क्रांति का अग्रदूत बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र विशेषकर गुरुग्राम और मानेसर-अहम भूमिका निभाएंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com