वीवो ने आज भारत में अपना एक और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने Vivo T5x 5G के नाम से पेश किया है। कंपनी की T सीरीज के तहत आने वाला ये नया फोन MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट से लैस है। साथ ही इस फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज भी देखने को मिल रही है।
हालांकि इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट इसकी 7,200mAh की बड़ी बैटरी है जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। साथ ही इस फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी मिल रही है। डिवाइस की सेल अगले हफ्ते Flipkart और Vivo India की वेबसाइट पर शुरू होने जा रही है। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं…
Vivo T5x 5G की कितनी है कीमत?
कीमत की बात करें तो Vivo T5x 5G के 6GB + 128GB RAM और स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये से शुरू होती है। जबकि फोन के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है। डिवाइस के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। फोन की पहली सेल 24 मार्च से Flipkart, Vivo India के ई-स्टोर समेत सभी पार्टनर रिटेल स्टोर पर शुरू होगी। डिवाइस को आप Cyber Green और Star Silver कलर में खरीद पाएंगे।
Vivo T5x 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो के इस फोन में 6.76-inch (2408×1080 pixels) फुल HD+ डिस्प्ले देखने को मिल रही है। साथ ही डिवाइस में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है।
वीवो के इस डिवाइस में ओक्टा कोर MediaTek Dimensity 7400 टर्बो 4nm प्रोसेसर मिल रहा है जिसके साथ Mali-G615 MC2 GPU मिल रहा है। डिवाइस को 6GB / 8GB LPDDR4x RAM और 128GB / 256GB (UFS 3.1) स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। डिवाइस में मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी (MIL-STD-810H) भी मिल रही है।
Vivo T5x 5G के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो Vivo T5x 5G में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिल रहा है जो Sony IMX852 सेंसर है। साथ ही इस फोन में f/1.8 अपर्चर, 2MP डेप्थ सेंसर और LED फ्लैश के साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में सामने की तरफ 32MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 7200mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal