‘वो किस्मत के भरोसे बल्लेबाजी…,’ वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग में नहीं है दम?

भारत के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने आईपीएल और अंडर-19 क्रिकेट में शानदार बैटिंग की है। आईपीएल 2025 में सूर्यवंशी ने डेब्यू किया और गुजरात के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक लगाकर सनसनी बटोरी थी। अब उनके सामने आईपीएल 2026 है और इस सीजन भी सूर्यवंशी बल्ले से जादू बिखेरना चाहेंगे। हालांकि, भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने सूर्यवंशी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

उथप्पा का मानना है कि वैभव किस्मत के भरोसे खेल रहे हैं। उनका कहना है कि युवा बल्लेबाज इस सीजन भी रन बनाएगा लेकिन पिछले सीजन की फॉर्म को बरकरार नहीं रख पाएंगे। पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने अनुमान लगाया है कि शीर्ष स्तर पर खिलाड़ियों की कमजोरी पकड़ी जाती है और वैभव के साथ भी इस सीजन ऐसा ही होगा। हालांकि, उथप्पा का कहना है कि उनके लिए ये सीजन सीखने वाला होगा।

रॉबिन उथप्पा ने वैभव सूर्यवंशी पर दिया बयान
रॉबिन उथप्पा ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, “मैंने पिछले 12 महीनों में वैभव को बहुत करीब से देखा है। वो शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन अगर आप उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखते हैं, तो ऐसा लगता है कि वे कुछ हद तक किस्मत के भरोसे खेल रहे हैं। आप जब शीर्ष स्तर की क्रिकेट खेलते हैं, तो ये अधिक समय तक नहीं चल सकता है। लोग जानते हैं कि आपको कहां पर गेंदबाजी करनी है, तो ऐसे समय में आपकी किस्मत का जादू फीका पड़ जाता है। मुझे लगता है कि सूर्यवंशी को इस सीजन काफी कुछ सीखने को मिलेगा और उनके लिए आने वाले समय में फायदेमंद साबित होगा। सूर्यवंशी रन तो बनाएंगे लेकिन पिछले साल की फॉर्म को बरकरार नहीं रख पाएंगे।”

इरफान पठान दिखे असहमत
स्टार स्पोर्ट्स के इसी शो पर पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान भी मौजूद थे। वो उथप्पा से असहमत दिखे और कहा, “आईपीएल के बाद भी उन्होंने जहां भी क्रिकेट खेला है, अपनी लय को बरकरार रखा है। मुझे इसी वजह से विश्वास है कि वे अच्छा करेंगे। अगर इस दौरान प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा होता, तो डर लगता। मुझे भरोसा है कि वो एक तेज अर्धशतक या शतक जरूर लगाएंगे।”

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com