क्रिकेट जगत में पसरा मातम, न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज का हुआ निधन

न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर ट्रेवर मैकमाहोन का निधन हो गया है। उन्होंने 96 सालों की उम्र में अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से दी गई है। मैकमोहन भारत दौरे पर भी आ चुके हैं और उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू पाकिस्तान के खिलाफ किया था। ट्रेवर ने कराची में अपना पहला टेस्ट मैच खेले थे। हालांकि, उनका करियर अधिक लंबा नहीं रहा।

ट्रेवर न्यूजीलैंड के सबसे उम्रदराज जीवित क्रिकेटर थे। हालांकि, अब 96 सालों की उम्र में अंतिम सांस ली है। उनका निधर 12 मार्च को हुआ। न्यूजीलैंड क्रिकेट और वेलिंग्टन क्रिकेट एसोसिएशन ने मैकमोहन के निधन पर शोक जताया है। पूर्व कीवी खिलाड़ी ने अपने करियर में मात्र 5 टेस्ट मैच खेले थे। उन्हें भारत दौरे के लिए टीम में चुना गया था लेकिन टीम इंडिया के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला था।

टेस्ट करियर की शुरुआत और योगदान
ट्रेवर जॉर्ज मैकमाहोन का जन्म 8 नवंबर 1929 को वेलिंगटन में हुआ था। वे एक विकेटकीपर थे और न्यूजीलैंड के लिए 1955-56 के पाकिस्तान एवं भारत दौरे पर पहली बार चुने गए। उन्होंने कराची में पाकिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया। इस दौरे पर कुल आठ टेस्ट मैच खेले गए, जिनमें से मैकमाहोन ने चार में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने अपना पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच 1956 में ड्यूनेडिन के कारिसब्रुक मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला।

मैकमाहोन ने न्यूजीलैंड के लिए कुल पांच टेस्ट मैच खेले। विकेटकीपिंग में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही, हालांकि बल्लेबाजी में वे ज्यादा योगदान नहीं दे पाए। वे बल्ले के साथ पांच मैचों में मात्र 7 रन बना सके, जिसमें सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 4 रन रहा। इसके अलावा उन्होंने 37 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले, जिसमें 449 रन बनाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 42 रन रहा।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने जताया दुख
न्यूज़ीलैंड क्रिकेट ने एक बयान में कहा, “न्यूजीलैंड क्रिकेट को वेलिंगटन और न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर ट्रेवर मैकमोहन के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है। अपने निधन के समय न्यूजीलैंड के सबसे उम्रदराज जीवित टेस्ट क्रिकेटर रहे मैकमोहन को पहली बार 1955/56 में पाकिस्तान और भारत के दौरे के लिए न्यूजीलैंड टीम में चुना गया था। उन्होंने कराची में पाकिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया और उस दौरे के आठ में से चार टेस्ट मैच खेले। इसके बाद उन्होंने डुनेडिन के कैरिसब्रुक में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच खेला। इस मुश्किल समय में हमारी संवेदनाएं ट्रेवर के परिवार और दोस्तों के साथ हैं।”

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com