प्रकाश झा लेकर आ रहे 16 साल पुरानी फिल्म का सीक्वल

साल 2010 में प्रकाश झा की फिल्म आई थी नाम था ‘राजनीति’ (Rajneeti)। इस मूवी को बॉलीवुड की कल्ट फिल्म का दर्जा प्राप्त है। इसकी दमदार कहानी, शानदार संगीत और विशाल स्टार कास्ट ने इसे एक यादगार फिल्म बना दिया।

प्रकाश झा ने क्या दिया अपडेट?
फिल्म में रणबीर कपूर, अजय देवगन, नाना पाटेकर, कैटरीना कैफ, अर्जुन रामपाल, मनोज बाजपेयी, सारा थॉम्पसन और नसीरुद्दीन शाह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब फिल्म के निर्देशक प्रकाश झा ने इसके सीक्वल पर अपडेट दिया है। स्क्रीन से बातचीत में प्रकाश ने बताया कि बहुत जल्द फिल्म का सीक्वल आ जाएगा और वो इस पर काम भी कर रहे हैं।

इस दौरान प्रकाश झा से रणबीर कपूर के उस बयान के बारे में भी बात की गई जिसमें उन्होंने कहा था कि वे ‘राजनीति’ में अपने अभिनय से संतुष्ट नहीं थे।

रणबीर को अच्छा नहीं लगा था अपना रोल
फिल्म निर्माता ने जवाब दिया,”एक अच्छा अभिनेता हमेशा अपने काम की समीक्षा इसी तरह करता है। यह उसकी बुद्धिमत्ता है, उसकी अपनी व्याख्या है, और मैं इसकी सराहना करता हूं। उस समय उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। बेशक, एक अभिनेता, निर्देशक या लेखक के रूप में, जब आप अपने काम को दोबारा देखते हैं, तो अक्सर आपको लगता है कि आप और बेहतर कर सकते थे। समय के साथ परिस्थितियां बदलती हैं। लेकिन उन्होंने बहुत अच्छा काम किया, और निश्चित रूप से बेहतर करने की गुंजाइश हमेशा रहती है।”

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्में
बता दें कि पहले भी राजनीति के 15 साल पूरे होने पर प्रकाश झा ने इसके सीक्वल पर हिंट दिया था। निर्देशक ने कहा कि राजनीति की यात्रा तो अनवरत है, चलती ही रहती है। राजनीति 2 के लिए हमारे पास हमेशा से प्लान था। वहीं बात रणबीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो एक्टर के पास इस समय संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर और नितेश तिवारी की रामायण पार्ट 1 है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com