हांसी में आज जेजेपी की रैली, अखिलेश यादव सहित ये बड़े नेता करेंगे शिरकत

 हांसी में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की आज प्रदेश स्तरीय जनचेतना रैली है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला के जन्मदिन पर यह रैली हांसी की नई अनाज मंडी रखी गई है।

रैली में यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव शामिल हो सकते हैं। आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव, उत्तराखंड से विधायक उमेश शर्मा, राजस्थान से विधायक रविंद्र सिंह भाटी, पंजाब से परमिंद्र सिंह ढींढसा सहित सिंगर हनी सिंह और मासूम शर्मा को रैली के लिए निमंत्रण भेजा गया है। रैली में कई सामाजिक संस्थाओं, खापों, खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। रैली में व्यवस्थाएं संभालने के लिए जेजेपी की छात्र इकाई इनसो के 500 वॉलियंटर की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं प्रदेश स्तरीय रैली में पांच हजार कुर्सियां लगाई गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com