अमृतसर में बदला माैसम: सुबह हल्की बारिश और ठंडी हवाएं चलीं, लोगों को गर्मी से मिली राहत

सुबह के समय पार्कों और सड़कों पर टहलने निकले लोगों ने भी बदले मौसम का आनंद लिया। कई लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से दिन के समय तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण गर्मी महसूस हो रही थी, लेकिन सुबह हुई बारिश से राहत मिली है।

अमृतसर में वीरवार सुबह हल्की बारिश और ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहाना हो गया। पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को राहत मिली। सुबह शहर के कई इलाकों में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट देखने को मिली।

सुबह के समय न्यूनतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। ठंडी हवाओं के कारण मौसम सामान्य दिनों की तुलना में ठंडा महसूस हुआ।

सुबह के समय पार्कों और सड़कों पर टहलने निकले लोगों ने भी बदले मौसम का आनंद लिया। कई लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से दिन के समय तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण गर्मी महसूस हो रही थी, लेकिन सुबह हुई बारिश से राहत मिली है।

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मनप्रीत सिंह भट्टी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के कई हिस्सों में बादल और हल्की बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। इसके कारण तापमान में अस्थायी गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि आने वाले दिनों में फिर से तापमान बढ़ने की संभावना है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com