डीडीए की नागरिक आवास योजना में 25 फीसदी छूट पर घर खरीदने का मौका

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने ‘डीडीए नागरिक आवास योजना 2026’ के तहत दिल्ली में फ्लैट्स पर 25 प्रतिशत तक की छूट दी है। नरेला और सिरसपुर इलाके में लगभग 800 फ्लैट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। डीडीए के अनुसार नरेला में एचआईजी, एमआईजी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैट उपलब्ध हैं, जबकि सिरसपुर में एलआईजी श्रेणी के फ्लैटों की बिक्री की जा रही है।

योजना के तहत 25 प्रतिशत छूट के बाद फ्लैटों की शुरुआती कीमतें अलग-अलग श्रेणियों में तय की गई हैं। नरेला में एचआईजी फ्लैट की शुरुआती कीमत लगभग 95.88 लाख रुपये, एमआईजी फ्लैट की कीमत करीब 66.28 लाख रुपये और ईडब्ल्यूएस फ्लैट की कीमत लगभग 9.60 लाख रुपये रखी गई है।

वहीं सिरसपुर में एलआईजी फ्लैट की शुरुआती कीमत लगभग 11.51 लाख रुपये है। डीडीए का कहना है कि योजना के तहत सभी फ्लैट फ्रीहोल्ड संपत्ति के रूप में उपलब्ध होंगे और यह रेडी-टू-मूव-इन है। यानी खरीदारों को फ्लैट मिलने के बाद तुरंत उसमें रहने की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही इच्छुक लोगों के लिए सैंपल फ्लैट भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिन्हें देखकर खरीदार निर्णय ले सकते हैं। फ्लैट की बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर की जा रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com