आगरा पहुंचे सीएम योगी, 2027 चुनाव को लेकर भाजपा-संघ संग की अहम बैठक

मुख्यमंत्री आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। होटल अमर में भाजपा और संघ के साथ 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक होगी।

आगरा में शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। खेरिया एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से वह होटल अमर पहुंचे, जहां भाजपा और संघ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। इसके बाद मुख्यमंत्री सिकंदरा क्षेत्र में स्थित यथार्थ हॉस्पिटल का लोकार्पण करेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com