21 साल सीएम और 20 हजार कैश! जानें नीतीश कुमार के पास कुल कितनी संपति

बिहार की राजनीति में सुशासन की छवि रखने वाले नीतीश कुमार अब केंद्र की राजनीति की ओर कदम बढ़ा चुके हैं। गुरुवार को राज्यसभा नामांकन के दौरान दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार, मुख्यमंत्री के पास न तो बिहार में कोई जमीन है और न ही कोई आलीशान घर। आईये जानते 21 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री रहने वाले नीतीश के पास कुल कितनी संपति है:-

चल संपत्ति: 20 हजार कैश और पुरानी कार

नीतीश कुमार के पास नकदी के रूप में सिर्फ 20,552 रुपये हैं। उनकी कुल चल संपत्ति 17.91 लाख रुपये आंकी गई है। मुख्यमंत्री के पास आज भी वही पुरानी फोर्ड इकोस्पोर्ट्स कार है जिसे उन्होंने 2015 में खरीदा था।

संपत्ति का मुख्य विवरण:

नकदी: ₹20,552

गहने: 2.37 लाख रुपये मूल्य की दो अंगूठियां (एक सोने की और एक मोती जड़ित चांदी की)।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com