Oppo का 7,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन इस दिन आएगा

ओप्पो K14 5G भारत में 9 मार्च को लॉन्च होगा और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट होने की उम्मीद है।

OPPO जल्द ही अपनी K सीरीज के तहत एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी OPPO K14 5G के नाम से पेश करने वाली है। आने वाला स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए OPPO K13 का सक्सेसर बताया जा रहा है।

हाल ही में K14 की लॉन्च टाइमलाइन से जुड़ी कुछ डिटेल्स भी ऑनलाइन सामने आई थी। इन सब रिपोर्ट्स के बाद अब ब्रांड ने ऑफिशियली फोन की लॉन्च डेट और इसकी अवेलेबिलिटी से जुड़ी डिटेल्स को कन्फर्म कर दिया है। चलिए पहले फोन की लॉन्च डिटेल्स जान लेते हैं…

OPPO K14 5G इंडिया लॉन्च डेट
OPPO का ये नया 5G फोन इंडिया में अगले हफ्ते 9 मार्च को दोपहर 12 PM IST पर लॉन्च होगा। ये डिवाइस लॉन्च के बाद फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए जाएगा, जहां पहले ही इसका एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव है, जिसमें फोन का डिजाइन टीज किया गया है। साथ ही कंपनी ने फोन में मिलने वाली बैटरी डिटेल्स का भी खुलासा कर दिया है।

OPPO K14 5G के संभावित फीचर्स
OPPO K14 5G में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है जिसके साथ ही फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो OPPO K13 5G में सपोर्टेड 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग से इस बार कम है। Flipkart माइक्रोसाइट से ही इस अपकमिंग फोन के रियर डिजाइन का भी पता चल गया है। हैंडसेट दो कलर ऑप्शन यानी व्हाइट और वॉयलेट कलर में आ रहा है।

डिवाइस में LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि आने वाले K14 में स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट मिल सकता है, जबकि पिछली जेनरेशन का OPPO K13 स्नैपड्रैगन 6 Gen 4 SoC से पावर्ड है।

OPPO K14 5G की संभावित कीमत
ब्रांड ने अभी फोन से जुड़ी काफी डिटेल्स सीक्रेट रखी हैं। आने वाले दिनों में और ज्यादा जानकारी मिलने की उम्मीद है। कीमत की बात करें तो नया वाला K14 5G की भी K13 जितनी प्राइस रेंज में आ सकता है, इसका मतलब है कि OPPO K14 5G का प्राइस 20 हजार रुपये से कम हो सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com