होली पर नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी, पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार

सरोवर नगरी में इस वीकेंड पर रौनक रही। पर्यटन स्थलों में सैलानियों की पूरे दिन आवाजाही बनी रही, तो मालरोड की रौनक में भी निखार नजर आया।

नगर में शुक्रवार शाम से सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था जो शनिवार देर रात तक जारी रहा। इस बीच नगर के पर्यटन स्थलों में खासी रौनक रही तो बड़ी संख्या में सैलानी पंत पार्क और झील किनारे सैर करते नजर आए।

स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, वाटरफाल, चिड़ियाघर व केव गार्डन की सैर करने वाले सैलानी काफी संख्या में नजर आए। मालरोड की रौनक भी निखरी हुई नजर आई तो नौकाविहार का भी सैलानियों ने जमकर लुत्फ उठाया। टोल टैक्स चुंगी के अनुसार पांच सौ से अधिक पर्यटक वाहनों ने नगर में प्रवेश किया।

उम्मीद है कि रविवार को भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचेंगे। इधर नगर का मौसम बेहद सुहावना रहा। चटक धूप पूरे दिन खिली रही।

जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को नगर का अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी मौसम सुहावना रहने की संभावना जताई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com