शादी में Rashmika Mandanna की आंखों में आंसू देख इमोशनल हुईं कृति सेनन

‘गीता गोविंदम’ के स्टार्स रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) अब रियल लाइफ पति-पत्नी बन चुके हैं। कपल ने उदयपुर में शादी रचाई।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में इंटीमेट वेडिंग में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाज से शादी रचाई। कपल की शादी में कल्याणी प्रियदर्शन और संदीप रेड्डी वांगा समेत कुछ चुनिंदा सितारे ही मौजूद रहे।

शादी के बाद रश्मिका और विजय ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो गई। अब रश्मिका और विजय की शादी के बाद बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं।

सामंथा रुथ प्रभु ने किया रिएक्ट
विजय देवरकोंडा की को-स्टार सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए न्यूली वेड कपल को बधाइयां दी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कपल की वेडिंग फोटो शेयर की और लिखा, “बधाई हो।”

कृति सेनन हुईं इमोशनल
शादी की कुछ तस्वीरों में रश्मिका मंदाना की आंखों में आंसू दिखे जिसे देख कृति सेनन इमोशनल हो गईं। उन्होंने कपल की वेडिंग पिक्चर शेयर करते हुए लिखा, “उफ्फ्फ… इस फ्रेम में बहुत सारा प्यार और खुशहाली है। दोनों को बधाई हो रश्मिका और विजय। आप लोगों को जिंदगी भर खूबसूरत यादों और प्यार की शुभकामनाएं जो आपको एक ही समय में जिंदा और शांत महसूस कराए।”

कृति ने आगे कहा, “रशू (रश्मिका), मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं मेरा प्यार। आंसू भरी आंखों वाली उस मुस्कान ने मुझे इमोशनल कर दिया। आप उन सबसे नेक दिल लोगों में से एक हैं जिनसे मैं कभी मिली हूं और आप सारी खुशियों और उससे भी ज्यादा की हकदार हैं मेरी दोस्त।”

रकुल प्रीत सिंह ने कपल को दी बधाई
रकुल प्रीत सिंह ने भी कपल को बधाइयां दी हैं। उन्होंने लिखा, “भगवान करे आप दोनों का दिल हमेशा कनेक्टेड रहे और आपका घर खुशियों और शांति से भर जाए। आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई।”

इन सेलेब्स ने भी लुटाया प्यार
इसके अलावा सामंथा रुथ प्रभु, विजय वर्मा, आयुष्मान खुराना, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, अदिति राव हैदरी जैसे सेलिब्रिटीज ने न्यूली मैरिड कपल को शादी की बधाइयां दी हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com