ज्योतिर्मठ में विशाल रैली, बाजार बंद, पैनखंडा समुदाय को ओबीसी की केंद्रीय सूची में शामिल करने की मांग

पैनखंडा समुदाय को ओबीसी का दर्जा मिलने के 10 साल बाद भी इसे केंद्रीय सूची में दर्ज नहीं किया गया है। इससे आक्रोशित लोग शुक्रवार को ज्योतिर्मठ नगर में विशाल रैली का आयोजन कर रहे हैं, साथ ही आधे दिन तक बाजार भी बंद रखा जाएगा।

पैनखंडा समुदाय को 2016 में उत्तराखंड सरकार ने ओबीसी का दर्जा दिया। लेकिन अभी तक इसे केंद्रीय सूची में शामिल नहीं किया जा सका है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। कई प्रयास के बाद भी यह मामला जस का तस बना हुआ है।

पैनखंडा संघर्ष समिति के अध्यक्ष भरत सिंह कुंवर का कहना है कि इस रैली में पूरे विकासखंड के लोग शामिल हो रहे हैं। वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी ने बताया कि शुक्रवार को रैली के दौरान दोपहर एक बजे तक सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com