रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने क्यों रखा वेडिंग टाइटल नेम VIROSH?

स्टार कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपनी शादी की खबरों को कन्फर्म कर दिया है।

ग्लैमर वर्ल्ड के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) करीब 8 साल की डेटिंग के बाद अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की चर्चाएं काफी समय से हो रही थीं। हालांकि, कपल ने अब जाकर इसे कन्फर्म किया है। एक पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी वेडिंग का टाइटल ‘Virosh’ रखा है।

रश्मिका और विजय की शादी हुई कन्फर्म
सारी अफवाहों को थामकर रश्मिका और विजय ने अपनी शादी की न्यूज को कन्फर्म कर दिया है। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक नोट शेयर किया है जिसमें लिखा है, “हमारे प्यारे चाहने वालों, इससे पहले कि हम कोई प्लान बनाते, इससे पहले कि हम अपने लिए कुछ चुनते – आप पहले से ही वहां थे। इतने प्यार से आपने हमें एक नाम दिया।”

रश्मिका और विजय का वेडिंग टाइटल
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आगे लिखा, “आपने हमें ‘VIROSH’ कहा। इसलिए आज पूरे दिल से, हम आपके सम्मान में अपने एक साथ आने का नाम रखते हैं। हम इसे नाम देना चाहेंगे – ‘VIROSH की शादी’। हमें इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। आप हमारा हिस्सा हो – हमेशा। ढेर सारा प्यार।”

रश्मिका और विजय की लव स्टोरी
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की डेटिंग की खबरें पिछले 8 सालों से सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों ने साथ में ‘गीता गोविंदम’ (2018) और ‘डियर कॉमरेड’ (2019) में काम किया है। उसी वक्त से उनके डेटिंग के चर्चे हैं। हालांकि, कपल ने हमेशा अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा।

अब दोनों उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी 26 फरवरी 2026 को है। बीते दिन ही कपल साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ था। उदयपुर में शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com