बिहार में BCA मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी का आयोजन, आठ जोन की टीमें होंगी शामिल

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने सत्र 2025/26 के तहत BCA मेन्स सीनियर वनडे ट्रॉफी के घरेलू टूर्नामेंट का कार्यक्रम घोषित किया। प्रतियोगिता में राज्य के आठ जोन वेस्टर्न, मिथिला, शाहाबाद, अंगिका, सेंट्रल, सीमांचल, मगध और पाटलिपुत्र की टीमें हिस्सा लेंगी।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने सत्र 2025/26 के तहत BCA मेन्स सीनियर वनडे ट्रॉफी के घरेलू टूर्नामेंट का कार्यक्रम घोषित किया है। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों की टीमें जोन प्रणाली के आधार पर भाग लेंगी। इस टूर्नामेंट में शामिल जोन इस प्रकार हैं: वेस्टर्न जोन, मिथिला जोन, शाहाबाद जोन, अंगिका जोन, सेंट्रल जोन, सीमांचल जोन, मगध जोन और पाटलिपुत्र जोन।

मुकाबले और आयोजन स्थल
घरेलू टूर्नामेंट के सभी मैच निर्धारित तिथियों पर राज्य के विभिन्न खेल स्थलों पर खेले जाएंगे। इस आयोजन में सभी जिला क्रिकेट संघों का सहयोग और सहभागिता अहम भूमिका निभा रही है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने सभी जिला क्रिकेट संघों का आभार व्यक्त किया है। एसोसिएशन का मानना है कि यह प्रतियोगिता राज्य के खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल प्रदान करेगी और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर देगी।

अध्यक्ष और सचिव की शुभकामनाएं
इस अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिला क्रिकेट संघों के सहयोग से राज्य में क्रिकेट लगातार आगे बढ़ रहा है। अध्यक्ष ने सभी जिला पदाधिकारियों का आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद किया और भरोसा जताया कि यह टूर्नामेंट बिहार क्रिकेट को नई दिशा और मजबूती देगा।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज़िआउल अरफीन ने भी सभी टीमों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और जिला क्रिकेट संघों, पदाधिकारियों तथा आयोजकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने सभी सहभागी टीमों को अग्रिम बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि यह प्रतियोगिता खेल भावना और अनुशासन के साथ संपन्न होगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com