वैलेंटाइन डे के मौके पर कोई हल्की फुल्की कॉमेडी ड्रामा देखना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई 2 घंटे 26 मिनट की ये फिल्म देखें। जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही हैं।
वीकेंड पर कुछ हल्का फुल्का एंजॉय करना चाहते हैं तो आपके लिए नेटफ्लिक्स पर एक कॉमेडी ड्रामा है जो हाल ही में रिलीज हुई और आते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। आइए जानते हैं कौन सी है यह फिल्म और क्या है इसकी कहानी?
क्या है फिल्म की कहानी?
यह कॉमेडी-ड्रामा एक आलसी, चालाक वारिस के इर्द गिर्द घूमती है जो पहले अमीर परिवार से था। वह अपनी शानदार लाइफस्टाइल बनाए रखने के लिए एक अमीर लड़की, चारुलता से शादी करने का प्लान बनाता है।
कहानी तब मोड़ लेती है जब उसे पता चलता है कि उसे विरासत में पैसे के बजाय एक बहुत बड़ा फाइनेंशियल बोझ मिला है। अब क्या वह उस लड़की के साथ रहेगा? उन दोनों में प्यार होगा या फिर वह कोई और चाल चलेगा? इन सवालों के जानने के लिए फिल्म देखनी होगी।
कौन सी है यह फिल्म?
जिस फिल्म की बात हो रही है वह है अनगनगा ओका राजू (Anaganaga Oka Raju), जो 2026 में बनी एक इंडियन तेलुगु कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसे मारी ने डायरेक्ट किया है। इसे सूर्यदेवरा नागा वामसी और साई सौजन्या ने प्रोड्यूस किया है और इसे सीतारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज ने प्रोड्यूस किया है।
इस फिल्म में नवीन पोलीशेट्टी और मीनाक्षी चौधरी हैं। यह 14 जनवरी 2026 को संक्रांति के मौके पर थिएटर्स में रिलीज हुई थी और ओटीटी पर यह 11 फरवरी 2026 को रिलीज हुई। फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।
Box Office पर की 100 करोड़ से ज्यादा कमाई
14 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई यह फिल्म 8 करोड़ के बजट में बनी और इसने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। हिट फिल्म अब यह ओटीटी पर भी ट्रेंड कर रही है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal